Select Date:

CM विजय के 100 दिन, रजीनकांत से पूछा सवाल तो पहले मुस्‍कुराए, फिर बिना कुछ बोले कार में बैठकर चल दिए

Updated on 26-08-2026 04:30 PM
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और सिनेमा जगत से भी उन्हें तारीफें मिल रही हैं। इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत से जुड़ा एक वाकिया सामने आया। मंगलवार को रजनीकांत हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान जब उनसे CM के 100 दिन पूरे होने को लेकर सवाल किया गया, तो वह पहले मुस्कुराए, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।

विजय थलपति ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत मिलने के बाद, विजय ने लोक भवन में तमिलनाडु के गवर्नर आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार गठन को लेकर बनी सस्पेंस की स्थिति को खत्म किया। 17 अगस्त को तमिलनाडु के CM के तौर पर उनके 100 दिन पूरे हुए।

रजनीकांत की CM के 100 दिन पूरे होने पर प्रतिक्रिया

मंगलवार को 75 साल के सुपरस्टार रजनीकांत को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया। एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखा, जब रजनीकांत अंदर आए, तो उनका सामना कुछ पत्रकारों से हुआ। जब उनमें से एक ने उनसे तमिलनाडु के नए CM के तौर पर विजय के 100 दिन पूरे होने की खबर के बारे में पूछा, तो रजनीकांत ने कोई टिप्पणी नहीं की। वे मुस्कुराए और अपनी कार में बैठ गए।

जोसेफ विजय का CM के तौर पर ताबड़तोड़ ऐक्शन

52 साल के विजय थलपति के CM के तौर पर 100 दिन के बिल्कुल भी शांत नहीं रहे। उनका ऐक्शन लगातार देखने को मिला। आविन (Aavin) के दूध खरीद मूल्य को बढ़ाने और मैटरनिटी लीव का दायरा बढ़ाने से लेकर विधायकों के लिए गाड़ियों और भत्तों की घोषणा करने और पिछली DMK सरकार के खिलाफ 'भ्रष्टाचार की फाइलें' खोलने की धमकी देने तक विजय सरकार का ऐक्शन हर जगह दिखा। राजनीतिक और प्रशासनिक घोषणाओं के साथ-साथ हेल्थकेयर कवर का भी काफी विस्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री की व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना (Comprehensive Health Insurance Scheme) को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख प्रति वर्ष कर दिया गया।

DMK की विजय थलपति के फैसलों पर आलोचना

विजय ने यह भी घोषणा की कि सभी विधायकों को सरकारी गाड़ियां और ₹1 लाख का मासिक पैकेज मिलेगा, जिसमें ईंधन, रखरखाव और ड्राइवर के खर्च के लिए ₹75,000 और ऑफिस के काम के लिए असिस्टेंट के तौर पर ₹25,000 शामिल होंगे। सरकार ने कहा कि इस कदम का मकसद विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में यात्रा करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करना है। इस फैसले की DMK ने आलोचना की, जिसका तर्क है कि जिन विधायकों के पास पहले से ही गाड़ियां हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाना चाहिए।

रजनीकांत ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया

इससे पहले जून में अपनी आने वाली फिल्म 'धर्मन' के टाइटल के ऐलान के समय, रजनीकांत ने कहा था कि आजकल वह जो कुछ भी सार्वजनिक रूप से कहते हैं, वह एक मुद्दा बन जाता है। उन्होंने तमिल में कहा, 'जब कोई मुझे बोलने के लिए बुलाता है, तो मुझे हिचकिचाहट होती है। क्योंकि जब भी मैं बोलता हूं, तो यह आपके या मेरे लिए समस्या बन जाती है।' उन्होंने यह भी कहा कि चुप रहने से भी कोई फायदा नहीं होता, उन्होंने कहा, 'अगर मैं चुप रहता हूं, तो लोग मेरा मजाक उड़ाते हुए कहेंगे कि वह क्यों नहीं बोल रहे हैं? क्या उन्होंने मुंह में 'कोझुकट्टई' (मीठी डिश) दबा रखी है?'

रजनीकांत ने आलोचना करने वालों पर बोला- 'जो लोग हमें पसंद नहीं करते, वे हमें पसंद नहीं करेंगे'

रजनीकांत ने ये भी कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या करते हैं क्योंकि लोग उनकी आलोचना करते हैं, उन्होंने कहा, 'अगर मैं बोलता हूं, तो कुछ लोग कहेंगे कि उन्होंने अभी क्यों बोला? दूसरे कहेंगे कि उन्हें बोलना ही नहीं चाहिए था।' इसके बाद रजनीकांत ने सार्वजनिक जीवन में अपने दशकों के अनुभव पर बात की और कहा, 'इतने सालों बाद, मैंने एक बात समझी है: जो लोग हमें पसंद नहीं करते, वे हमें पसंद नहीं करेंगे, चाहे हम कुछ भी कर लें। और यह सोचना कि जो लोग हमें पसंद करते हैं, वे हमारी हर बात पसंद करेंगे, चाहे हम कुछ भी करें, बेवकूफी है। इंसान को सावधान रहना चाहिए।'

विजय थलपति की पर्सनल लाइफ

विजय थलपति ने अपने करियर की शुरूआत एक ऐक्टर के तौर पर की और अपनी दमदार फिल्मों से साउथ सिनेमा में खास पहचान बनाई। फिल्मों में सफलता के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जिंदगी का ये नया अध्याय चर्चा में है। इसके साथ ही विजय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं जिसके चलते उनकी प्रोफेशनल सफर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी रहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.