Select Date:

28 साल में 13 फिल्‍में, 51,000 करोड़ का कलेक्‍शन, टॉप 10 का तो जवाब नहीं!

Updated on 16-07-2026 12:19 PM
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर नहीं होती। साल 1970 में 30 जुलाई को पैदा हुए नोलन एक ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्ममेकर हैं। वह पर्दे पर मुश्‍क‍िल और जटिल कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। नोलन की गिनती सदी के सबसे महान डायरेक्‍टर्स में होती है। दो ऑस्‍कर अवॉर्ड, दो बाफ्टा अवॉर्ड और 1 गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड जीतने वाले नोलन इन दिनों अपनी फिल्‍म 'द ओडिसी' के लिए सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। यह फिल्‍म 17 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज होने वाली है।

क्रिस्‍टोफर नोलन ने अपने सिनेमाई करियर में अब तक 13 फिल्‍में बनाई हैं। एक अन्‍य की कहानी लिखी है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि वह 5 बार ऑस्‍कर नॉमिनेशन, पांच बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन और छह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नॉमिनेशन पा चुके हैं। साल 2015 में 'टाइम' मैगजीन ने उन्‍हें 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' में शामिल किया। जबकि 2019 में 'कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' चुना गया। 2024 में उन्‍हें 'नाइट' की उपाधि दी गई।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशकों में एक

नोल की फिल्‍में सिर्फ समीक्षकों और दर्शकों का प्‍यार ही नहीं जीततीं, बल्‍क‍ि बंपर कमाई के लिए भी मशहूर हैं। उनकी फिल्‍मों ने अब तक दुनियाभर में 6.1 ब‍िल‍ियन डॉलर (₹51,000 करोड़) से ज्यादा की कमाई की है। वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फ‍िल्म निर्देशकों में से एक बन गए हैं। उनकी 2012 में रिलीज 'बैटमैन फ्रैंचाइजी' की 'द डार्क नाइट राइजेज' ने वर्ल्‍डवाइड ₹9,070 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। जबकि उनकी पिछली रिलीज 'ओपेनहाइमर' ने ₹8,160 करोड़ कमाए। |

छोटी उम्र से ही फिल्‍ममेकिंग और फिर दमदार डेब्‍यू

क्रिस्‍टोफर नोलन ने छोटी उम्र से ही फिल्म मेकिंग शुरू कर दी थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई करते हुए ही उन्‍होंने शॉर्ट फिल्‍म्‍स बनाना शुरू किया। साल 1998 में 'फॉलोइंग' फिल्‍म के साथ नोलन ने बड़े पर्दे पर बतौर डायरेक्‍टर शुरुआत की। उनकी दूसरी फिल्म 'मेमेंटो' (2000) ने उन्‍हें इंटरनेशनल पहचान दिलाई। इस फिल्‍म को बेस्‍ट ऑरिजनल स्‍क्रीनप्‍ले के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला।
'द डार्क नाइट' के बाद Inception क्रिस्‍टोफन नोलन की दूसरी सबसे पसंद की गई फिल्‍म है। यह एक दिलचस्‍प साइंस-फिक्‍शन फिल्‍म है। कहानी में एक चोर है, जो ड्रीम शेयरिंग टेक्‍नोलॉजी से कॉरपोरेट घरानों के राज़ चुराता है। इस चोर को एक सीईओ के दिमाग में एक बात डालने का काम सौंपा जाता है। लेकिन इस बार उसका पासा उल्‍टा पड़ जाता है। यह चोर खुद अपने दुखद अतीत में डूबने लगता है। फिल्‍म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, जोसेफ गॉर्डन-लेविट, इलियट पेज और केन वटनबे हैं।
साल 2014 में आई Interstellar अपने-आप में एक बेहतरीन साइंस-फिक्‍शन फिल्‍म है। यह भविष्‍य की कहानी है, जहां धरती रहने लायक नहीं रह जाएगी। नोलन की कहानी के केंद्र में एक किसान है जोसेफ कूपर। वह नासा का एक्‍स-पायलट भी है। वैज्ञान‍िकों की टीम के साथ वह इंसानों के लिए एक नए ग्रह की खोज में निकलता है। अलग टाइमलाइन होने के कारण जब वह लौटता है, तो उसके बच्‍चे उसकी उम्र के हो चुके होते हैं। फिल्‍म में मैथ्यू मैककोनाघी, ऐनी हैथवे, जेसिका चैस्टेन, मैकेंजी फोय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
The Prestige की कहानी में दो जादूगर हैं। 1890 के दशक में एक दर्दनाक दुर्घटना के बाद ये दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं। शह और मात का खेल शुरू होता है। लेकिन दोनों को यह जरा भी अंदाजा नहीं है कि अपनी इस लड़ाई में वह अपना सब कुछ खो देंगे। स्‍टारकास्‍ट में क्रिश्चियन बेल, ह्यू जैकमैन, स्कारलेट जोहानसन और माइकल केन हैं।
The Dark Knight Rises 'बैटमैन फ्रैंचाइजी' में जोकर की कहानी को आगे बढ़ाती है। जोकर की अराजकता के आठ साल बाद गोथम शहर को शातिर आतंकवाद‍ियों से बचाना है। इस काम में सेलिना काइल, बैटमैन की मदद करती है। कास्‍ट में क्रिश्चियन बेल, टॉम हार्डी, ऐनी हैथवे और गैरी ओल्डमैन हैं।
गाइ पीयर्स, कैरी-ऐनी मॉस, जो पैंटोलियानो और मार्क बून जूनियर स्‍टारर Memento शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस पर आधारित है। इस बीमारी से पीड़‍ित एक आदमी अपनी पत्नी के हत्यारे का पता लगाने में जुटा है। यह कुछ-कुछ आपको बॉलीवुड की 'गजनी' जैसी लग सकती है, लेकिन राइटर-डायरेक्‍टर अगर क्रिस्‍टोफर नोलन हो, तो कहानी कहने का तरीका कितना अनूठा होगा यह बताने की जरूरत नहीं है।यह बैटमैन की वो कहानी है, जिसे इस फ्रैंचाइजी में कई बार कई डायरेक्‍टर्स ने पर्दे पर उतारा है। Batman Begins में अपने अरबपत‍ि माता-पिता की मौत के बाद ब्रूस अकेला है। वह अन्याय से लड़ने की कला सीखता है। बैटमैन बनकर गोथम शहर में लौटता है। एक सीक्रेट सोसाइटी से उसका सामना होता है, जो शहर को तबाह करना चाहता है। कास्‍ट में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन, केन वटनबे, और लियाम नीसन हैं।
क्रिस्‍टोफर नोलन की Oppenheimer साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह एक शानदार बायोग्राफिकल थ्रिलर है। फ‍िल्म जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर बनी है, जो एक अमेरिकी थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट थे। उन्‍हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले न्यूक्लियर हथियार बनाने का श्रेय दिया जाता है। कहानी ओपेनहाइमर की पढ़ाई, लॉस अलामोस लेबोरेटरी में उनके काम और 1954 की उनकी सबसे महान और खतरनाक आविष्‍कार को दिखाती है। फ‍िल्‍म में किलियन मर्फी लीड रोल में हैं। जबकि उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं, जो यूनाइटेड स्टेट्स एटॉमिक एनर्जी कमीशन के सदस्य लुईस स्ट्रॉस बने हैं। बाकी कास्ट में एमिली ब्लंट, मैट डेमन, फ्लोरेंस प्यू, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्राना भी हैं।Dunkirk क्रिस्‍टोफर नोलन की वो फिल्‍म है, जो शायद पहली बार में बहुत कम दर्शकों को ही समझ में आती है। लेकिन जब इसका सार आपके भीतर उतरता है, तो एक खामोशी छा जाती है। फिल्‍म का प्‍लॉट सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर का है। एक भयंकर युद्ध चल रहा है। बेल्जियम, ब्रिटिश कॉमनवेल्‍थ और एम्पायर और फ्रांस के सहयोगी सैनिकों को जर्मन सेना ने घेर लिया। बात सिर्फ लड़ने की ही नहीं है, यह सैनिकों के खुद को जिंदा बचाए रखने की जद्दोजहद की है। फिल्‍म में फिओन व्हाइटहेड, बैरी केघन, मार्क रैलेंस और टॉम हार्डी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
IMDb पर क्रिस्‍टोफर नोलन की यह डेब्‍यू फिल्‍म Following भी टॉप 10 का हिस्‍सा है। कहानी में एक युवा लेखक है, जो अजनबियों का पीछा करता है, ताकि उन्‍हें देखकर-समझकर अपनी कहानी लिख सके। इस दौरान उसकी मुलाकात एक चोर से होती है और फिर सबकुछ बदल जाता है। फिल्‍म में जेरेमी थोबाल्ड, एलेक्स हॉ, लुसी रसेल और जॉन नोलन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.