Select Date:

मिजोरम में भारी बारिश-लैंडस्लाइड में 27 की मौत:पत्थर की खदान ढहने से 14 लोगों की जान गई

Updated on 29-05-2024 12:58 PM

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में रविवार (26 मई) को आए रेमल तूफान का असर मंगलवार (28 मई) को नॉर्थ-ईस्ट में दिखा। मिजोरम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड में 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 लोगों की मौत आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से हुई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। करीब 8 लोग लापता हैं।

असम में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हो गए। नगालैंड में चार लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घर तबाह हो गए। मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए।

रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, मलबे से दो लोग जिंदा निकाले गए
मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच पत्थर खदान पिछले तीन दशकों से बंद थी। यहां कई घर और वर्कर कैंप थे। मंगलवार सुबह 6 बजे यहां लैंडस्लाइड हुआ, जिससे करीब 22 लोग मलबे के नीचे दब गए।

14 लोगों के शव निकाले गए हैं। इनमें एक चार साल का लड़का और एक छह साल की लड़की है। 8 लापता लोगों की तलाश के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान मलबे में दबे दो लोगों को जिंदा निकाला गया।

मिजोरम में आज भी बारिश की आशंका
IMD ने बुधवार (29 मई) को मिजोरम के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में 30 मई तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में 29 और 30 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

CM ने 4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया
मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को बुधवार (29 मई) को बंद करने का आदेश दिया है।

मंगलवार को राज्य के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए थे। सरकारी दफ्तर बंद थे। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.