Select Date:

बेंगलुरु से 30 साल की शमा परवीन अरेस्ट:गुजरात ATS का दावा- अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ी

Updated on 30-07-2025 01:16 PM

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ATS ने बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। ATS ने बुधवार को बताया कि शमा अलकायदा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है। इसे 29 जुलाई को अरेस्ट किया गया।

ATS के डीआईजी सुनील जोशी के मुताबिक, 30 साल की परवीन सोशल मीडिया के जरिए अलकायदा से जुड़ी थी। इसे सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी साजिशों का पता चल सके।

गुजरात एटीएस ने 23 जुलाई को नोएडा, दिल्ली, यूपी और गुजरात से 4 आतंकियों को अरेस्ट किया था। इन्हीं की निशानदेही पर शमा परवीन की गिरफ्तारी हुई है। परवीन की गिरफ्तारी से यह भी संकेत मिला है कि आतंकी संगठन अब महिला स्लीपर सेल को भी सक्रिय कर रहे हैं।

क्या है आतंकी संगठन AQIS? 

अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का गठन 2014 में अल जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा का प्रभाव बढ़ाने के लिए किया था। जवाहिरी कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी है। AQIS वैश्विक रूप से प्रतिबंधित आतंकी संगठन है।

AQIS तालिबान की छत्रछाया में अफगानिस्तान के निमरोज, हेलमंद और कंधार प्रांतों से ऑपरेट होता है। अल जवाहिरी ने AQIS के गठन के समय करीब एक घंटा लंबा वीडियो जारी करते हुए भारतीय मूल के असीम उमर नामक एक व्यक्ति का परिचय कराया था। असीम उमर ही AQIS का चीफ बना था।

उमर को 2018 में यूनाइटेड नेशंस ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असीम उमर को 2019 में हेलमंद प्रांत के मूसा कला में अमेरिकी-अफगान मिलिट्री ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मार गिराया था। इसके बाद असीम उमर की जगह पाकिस्तान में जन्मा ओसामा महमूद AQIS का चीफ बना था।

किन देशों में है AQIS की मौजूदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AQIS भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार और बांग्लादेश में ऑपरेट करता है। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, बांग्लादेश में इस ग्रुप का आधिकारिक नाम अंसार-अल-इस्लाम है।

माना जाता है कि बांग्लादेश में हाल में हुए कई प्रमुख सेक्युलर शख्सियतों पर हमले और उनकी हत्या के लिए यह आतंकी समूह जिम्मेदार है। आतंकी संगठन अंसार-अल-इस्लाम ने ही बांग्लादेश में सेक्युलर एक्टिविस्ट, लेखकों, प्रोफेसर और डॉक्टरों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

दुनिया भर में उग्रवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई के लिए बने नॉन-प्रॉफिट गैर-सरकारी संगठन काउंटर एक्स्ट्रीमिज्म प्रोजेक्ट यानी CEP के मुताबिक, म्यामांर में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ हुई हिंसा के जवाब में अल कायदा ने AQIS को म्यामांर में हमले करने के लिए कहा था।

AQIS ने सितंबर 2014 में कराची के नेवल डॉकयार्ड में एक पाकिस्तानी युद्धपोत को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा संघ यानी UNSC द्वारा जुलाई 2020 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, AQIS के पास करीब 150 से 200 आतंकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.