एशियाई बल्लेबाजों के लिए SENA देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर रन बनाना हमेशा मुश्किल रहा है। एशिया की पिच मुख्य रूप से स्पिनर्स की मददगार होती है। वहीं SENA देशों में पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। उसमें सीम और स्विंग के साथ बाउंस होता है। यही वजह है कि एशिया के बल्लेबाजों को बड़ा दिक्कत होती है। अभी तक भारत के सिर्फ 6 ही बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने सभी SENA देश में शतक ठोके हैं। हम आपको उनके नाम बताते हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन


99 मैचों के टेस्ट करियर में मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 22 शतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक, इंग्लैंड दो, न्यूजीलैंड में दो और साउथ अफ्रीका में एक टेस्ट शतक लगाया है। वह सभी SENA देश में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
सचिन तेंदुलकर


सचिन तेंदुलकर के नाम सभी SENA देशों में शतक दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 6, साउथ अफ्रीका में 5, इंग्लैंड में 4 और न्यूजीलैंड में दो शतकीय पारी खेली है। इन सभी देशों में उनका टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 45 से ऊपर का है।
राहुल द्रविड़


राहुल द्रविड़ ने 10 देशों में टेस्ट मैच खेला है और सभी में उनके नाम शतक हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 6 सेंचुरी ठोकी है तो न्यूजीलैंड में दो शतक लगाया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में उनके नाम 1-1 टेस्ट शतक हैं।
विराट कोहली


विराट कोहली बांग्लादेश में टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में वह शतक लगा चुके हैं। इन चार देशों में विराट के बल्ले से 12 टेस्ट शतक दर्ज हैं।
केएल राहुल


केएल राहुल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में राहुल का औसत 38 से भी कम का है लेकिन इन सभी देशों में वह शतक लगा चुके हैं।
ऋषभ पंत


टेस्ट जैसे फॉर्मेट में भी गेंदबाजों को ऋषभ पंत का खौफ होता है। इंग्लैंड में वह 4 शतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में भी उनके नाम 1-1 शतक हैं। वहीं भारत में पंत के बल्ले से दो ही शतक निकले हैं।