सिक्युरिटी गार्ड को आया आधार अपडेट करने का फर्जी मैसेज, एक क्लिक में उड़ गई मेहनत की सारी कमाई
Updated on
07-02-2026 02:03 PM
भोपाल। साइबर ठगों ने आधार अपडेट के नाम पर श्यामला हिल्स क्षेत्र में एक हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को ठगी का शिकार बना लिया। मोबाइल पर आए एक फर्जी मैसेज और लिंक पर उन्होंने क्लिक किया और जैसे ही ओटीपी डाला तो बैंक खाते से 55 हजार रुपये उड़ गए। पुलिस के अनुसार माखन वर्मा शासकीय कन्या हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।
21 दिसंबर को उनके मोबाइल पर आधार कार्ड (यूआईडीएआई) के नाम से एक टेक्स्ट मैसेज आया, जिसमें आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करने का दावा किया गया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल पर ओटीपी आया।जैसे ही उन्होंने ओटीपी दर्ज किया, खाते से 55 हजार रुपये निकल गए। राशि कटने का पता चलने पर माखन वर्मा ने बैंक से जानकारी जुटाई और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…