कैसे काम करता है VOIP
- VOIP (Voice over Internet Protocol) यह ऐसी तकनीक है, जो टेलीफोन लाइनों के बजाय इंटरनेट कनेक्शन से वॉयस कॉल करने और प्राप्त करने की सुविधा देती है।
- यह आवाज को डिजिटल डेटा में बदलकर इंटरनेट के जरिये भेजती है, जिससे यह पारंपरिक फोन सिस्टम की तुलना में अधिक किफायती और बहुमुखी (वीडियो, टेक्स्ट) बन जाती है।
ठगी के लिए भी होता है इस्तेमाल
- इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल अपराधी किस्म के लोग करते है। विदेशों में बैठे अपराधी VOIP सिस्टम के माध्यम से अन्य देश में बैठे साथी के फर्जी सिम नंबर पर लोकल कॉल के रूप में डायर्वट कर देते हैं।
- इसके बाद कॉल पीड़ित व्यक्ति के फोन से कनेक्ट कर दी जाती है। मामले की जांच में सिम नंबर फर्जी निकलता है। बाद में एक्सपर्ट की जांच में ठगी विदेश या दूर किसी स्थान के कॉल के माध्यम से होने का पता चलता है।


