आमिर खान ही ऐसे इकलौते नहीं, इन 5 फिल्मी सितारों ने की हैं तीन या इससे अधिक बार शादियां
Updated on
06-07-2026 01:43 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली। रीना दत्ता और किरण राव के बाद यह आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- एक्टर जुनैद खान और आइरा खान। साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। इस शादी से उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ। हालांकि, साल 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया। इस वक्त एक्टर अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान अकेले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने तीन शादियां की हैं। संजय दत्त भी तीन बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से की थी। 1988 में दोनों की बेटी त्रिशला दत्त का जन्म हुआ। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की। दोनों 2000 के दशक की शुरुआत में अलग हो गए और 2008 में उनका तलाक हो गया। इसी साल संजय दत्त ने एक निजी समारोह में मान्यता दत्त से शादी की। साल 2010 में उनके जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ।
किशोर कुमार ने भी चार शादियां की थीं
मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने भी चार शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। दोनों का एक बेटा अमित कुमार है। साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1960 में उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला से शादी की।
मधुबाला जन्मजात हृदय रोग से लंबे समय तक बीमार रहीं
मधुबाला जन्मजात हृदय रोग से लंबे समय तक बीमार रहीं और 1969 में उनका निधन हो गया। इसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता करीब दो साल ही चला और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। फिर उन्होंने 1980 में एक्ट्रेस लीना चंदावरकर से शादी की और 1987 में अपने निधन तक दोनों साथ रहे।
पवन कल्याण भी तीन बार शादी कर चुके हैं
एक्टर और राजनेता पवन कल्याण भी तीन बार शादी कर चुके हैं। उन्होंने पहली शादी 1997 में नंदिनी से की थी। बाद में दोनों अलग हो गए और 2008 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2009 में एक्ट्रेस रेनू देसाई से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। साल 2012 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2013 में पवन कल्याण ने रूसी एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा से शादी की। इस शादी से भी उनके दो बच्चे हैं।
फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस लक्ष्मी ने भी तीन शादियां की हैं
तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस लक्ष्मी ने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी भास्कर से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी ऐश्वर्या भास्कर हैं, जो खुद एक्ट्रेस हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद लक्ष्मी ने 1975 में मलयालम एक्टर मोहन शर्मा से शादी की। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और 1980 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 1987 में उन्होंने एक्टर और निर्देशक शिवचंद्रन से शादी की और तब से दोनों साथ हैं।
एक्ट्रेस नीलिमा अजीम की शादी
एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने पहली शादी 1975 में एक्टर पंकज कपूर से की थी। इस शादी से उनके बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ। साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 1990 में एक्टर राजेश खट्टर से शादी की। इस शादी से उनके बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ। साल 2001 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2004 में नीलिमा अजीम ने रजा अली खान से शादी की, लेकिन यह शादी भी बाद में तलाक पर खत्म हुई।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…