आरती सिंह गोद लेंगी बच्चा! बायोलॉजिकल क्लॉक के कारण मुश्किल प्रेग्नेंसी, बताया बचपन में भाई से रहीं दूर
Updated on
07-04-2026 01:00 PM
एक्ट्रेस आरती सिंह ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद वह हमेशा मजबूत बनी रहीं। 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग से दिलों को जीतने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की। जन्म के कुछ समय बाद ही मां को खोने से लेकर बचपन में पिता का साथ न मिलने तक, आरती ने 'हाउटरफ्लाई' तक के अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने मामा गोविंदा के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों और बच्चा गोद लेने के बारे में भी बात की।
आरती सिंह ने कहा, 'मेरी मां का 37 साल की आयु में देहांत हो गया। उनका निधन 11 मई को हुआ और मेरा जन्म 5 अप्रैल को हुआ यानी मेरे जन्म के लगभग एक महीने के भीतर ही। ईश्वर की कृपा से, उनकी सबसे अच्छी सहेली, जिन्हें मैं मां कहती हूं, उन्होंने मुझे अप
गोद ली हुई मां संग आरती का रिश्ता
मां के साथ रिश्ते पर आरती ने कहा, 'यह सिर्फ दोस्ती की बात नहीं है, हम अक्सर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने इसे सचमुच जिया। वे मेरी मां की चचेरी बहन की भाभी भी थीं, और उनका रिश्ता बेहद गहरा था। वे इतनी करीब थीं कि पार्टियों में भी एक जैसी साड़ी पहनकर जाती थीं। ससुराल वालों के बीच इस तरह का रिश्ता आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। मुझे लगता है कि मेरी मां ने वही प्यार और जुड़ाव मुझे भी दिया है।' ने पास रख लिया। मेरे पिता के देहांत से पहले, मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था। मेरे जीवन में पिता का कोई सहारा नहीं था। उस समय घर में छोटे बच्चे थे, कृष्णा केवल डेढ़ साल का था और मैं समय से पहले जन्मी थी। मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए।'
पति ने कहा- बच्चा गोद ले लेंगे
पति के बारे में आरती ने कहा, 'जब मैं पहली बार अपने पति से मिली, तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी और मुझे पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर हमारा अपना बच्चा भी हो जाए, तो भी हम एक बच्चा गोद लेंगे।'
आरती सिंह की शादी
आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। उन्होंने मंदिर में शादी की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए। शादी में उनके मामा गोविंदा भी परिवार के साथ शामिल हुए थे।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…