Select Date:

मणिरत्नम-कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के सेट पर हादसा! हेलिकॉप्टर शॉट के दौरान एक्टर जोजू जॉर्ज बुरी तरह घायल

Updated on 13-06-2024 06:19 PM
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस फिल्ममेकर मणिरत्नम और कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में अहम भूमिका निभाने वाले मलयालम एक्टर जोजू जॉर्ज को शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म के लिए एक हाई-रिस्क स्टंट सीक्वेंस करते समय जोजू के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। कथित तौर पर, स्टंट सीक्वेंस में हेलिकॉप्टर शामिल था, जिसके कारण उन्हें चोट लगी। शूटिंग पुडुचेरी में हो रही थी, लेकिन घायल होने के बाद वो कोच्चि लौट आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोच्चि आने के बाद Joju George को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक्स-रे कराया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर गया है, इसलिए प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। उन्हें अगले कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

अब यूरोप में होगी शूटिंग

'Thug Life' के कलाकार और क्रू पिछले कुछ दिनों से पुडुचेरी में कुछ जरूरी सीन्स की शूटिंग कर रहे थे। अगला शेड्यूल यूरोप में शुरू होने की उम्मीद है, जहां एक्टर सिम्बू, त्रिशा और कमल हासन शूटिंग करेंगे।

गैंगस्टर एक्शन ड्रामा मूवी में नजर आएंगे ये कलाकार

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। उन्होंने कमल हासन के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट लिखी है, जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है। कलाकारों में सिलंबरासन उर्फ सिम्बू, त्रिशा, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नासर, अशोक सेलवन और पंकज त्रिपाठी भी हैं। संगीत एआर रहमान का होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.