Select Date:

सड़कों पर घूमते मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाएं, नगर निगम की सुस्ती से हिंदू संगठन भी नाराज

Updated on 12-06-2024 11:55 AM
 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के कपड़ा, बर्तन और सराफा बाजार सहित आवासीय इलाकों में घूमते मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। भीषण गर्मी में मवेशी बेकाबू होकर वाहन चालकों को अचानक टक्कर मार देते हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। आवारा मवेशियों के कारण सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है।सड़कों पर घूमते गोवंश व सांड नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। कई गौपालक गाय एवं बैल को दिन के समय सड़कों पर छोड़ देते हैं। इससे सड़कें जाम हो रही हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे अवसर आए हैं। जब मवेशी लोगों पर हमला कर चुके हैं। बाजार के बीच सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण सड़कों पर जाम लग जाता है। बैल एवं सांड कभी भी उग्र होकर राह चलते लोगों को टक्कर मार देते हैं। सड़कों पर मवेशियों का कब्जा होने के कारण गंदगी भी फैल रही है। नगर निगम इस समस्या का हल निकालने में बुरी तरह नाकाम हो रहा है।

हिंदू संगठनों ने भी जताई चिंता

इस मामले में नगर निगम प्रशासन की उदासीनता से आम नागरिकों के साथ ही हिंदू संगठन भी चिंतित व नाराज हैं। बजरंग दल एवं विहिप के धर्म प्रसार विभाग प्रमुख जीतू कटारिया का कहना है कि नगर निगम को गोवंश को सड़क पर छोड़ने वाले पालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क पर घूमते गोवंश को पकड़कर किसी ऐसी जगह छोड़ना चाहिए, जहां लोग उन्हें कुछ खिला भी सकें। नगर निगम जोन समिति भी नगर को पशु मुक्त रखने में नाकाम रही है। पार्षद भी परेशान हैं। जोन की बैठक में यह मामला उठाया गया था। कई बार अधिकारियों से चर्चा की गई पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कर्नल नारायण पारवानी ने कहा है कि मवेशी पालकों पर भी फाइन करना चाहिए, क्योंकि बैरागढ़ में सबसे अधिक गंदगी सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के कारण ही हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
Advt.