प्रतीक यादव की मौत से एक्टर Rajpal Yadav को लगा झटका, कहा- हृदय से अत्यंत विदारक पीड़ा हुई
Updated on
13-05-2026 06:57 PM
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत ने हर किसी को सदमा दिया है। तड़के सुबह 4-5 बजे उनके दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक तरफ जहां इस खबर से हर कोई गमगीन है, वहीं एक्टर राजपाल यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया है। 55 साल के एक्टर ने इसे 'दिल चीर देने वाला दर्द' बताया है। साथ ही दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के लिए शक्ति और सामर्थ्य की प्रार्थना की है।
प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई, इसकी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में हर किसी को रिपोर्ट का इंतजार है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां सोशल मीडिया पर दुख जताया है, वहीं अखिलेश यादव ने भी भाई के लिए पोस्ट किया है। वह सिविल अस्पताल भी पहुंचे हैं। प्रतीक यादव का शव अब उनके आवास पर लाया जा रहा है। पत्नी अपर्णा यादव भी दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुकी हैं।
राजपाल यादव बोले- यह बेहद पीड़ादायक खबर है
इस बीच, 'भूत बंगला' के एक्टर राजपाल यादव ने X पर गमगीन होकर लिखा है, 'प्रतीक यादव के निधन पर हृदय से अत्यंत विदारक पीड़ा हुई। यह बेहद पीड़ादायक और हृदय को व्यथित करने वाली खबर है। भगवान इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को शक्ति दें। प्रतीक यादव का जाना बहुत दुखद है।' राजपाल यादव खुद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मूल निवासी हैं। वहीं उनका बचपन बीता है।
'बेडरूम में गिर गए थे प्रतीक यादव'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव को जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स डाउन थी। दिल ने भी धड़कना बंद कर दिया था। उनके जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने खुलासा किया है कि देर रात प्रतीक यादव अपने बेडरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके निधन की सूचना मिली।
जिम पार्टनर ने बताया- प्रतीक यादव रात में भी अस्पताल गए थे
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, स्वप्नेश ने बताया कि प्रतीक यादव बेहद विनम्र स्वभाव के इंसान थे। उनका व्यवहार हमेशा अच्छा और मिलनसार रहा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल आए थे, लेकिन फिर जांच के बाद वापस चले गए। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और बिगड़ गई।
प्रतीक यादव को थी फेफड़े की बीमारी!
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रतीक यादव को फेफड़े की बीमारी थी। वे फेफड़ों में खून का थक्का जमने का इलाज करवा रहे थे। वह पिछले दिनों इलाज के सिलसिले में मुंबई भी गए थे। प्रतीक यादव पिता, पत्नी और सौतेले भाई की तरह राजनीति में नहीं आए। वह एक एंटरप्रेन्योर थे। इसी साल जनवरी 2026 में वह पत्नी अपर्णा यादव से अनबन के कारण भी सुर्खियों में थे।
भाई की मौत पर अखिलेश यादव ने कही ये बात
अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वह बचपन से अपनी सेहत को लेकर बहुत सचेत रहते थे। जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखते थे। हम कानून के मुताबिक ही आगे बढ़ेंगे। जो भी कानूनी प्रावधान होंगे और परिवार के सदस्य जो भी कहेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे दो महीने पहले मिला था। मैंने उन्हें सेहत का ख्याल रखने और काम पर फोकस बढ़ाने के लिए कहा था। कभी-कभी बिजनेस में नुकसान को लोग दिल से लगा लेते हैं।'
राजपाल यादव की झोली में बैक-टू-बैक 3 फिल्में
दूसरी ओर, राजपाल यादव की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। वह हाल के दिनों में चेक बाउंस केस के कारण भी चर्चा में रहे हैं। आगे वह अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'वेलकम टू जंगल', अक्षय और सैफ की 'हैवान' और सलमान खान-नयनतारा की फिल्म SVC 63 में भी नजर आएंगे।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…