गूगल, मेटा के बाद अब रिलायंस, आंध्र प्रदेश में बड़े निवेश की तैयारी में मुकेश अंबानी
Updated on
27-11-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा की है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड और डिजिटल रियल्टी के ज्वाइंट वेंचर Digital Connexion ने विशाखापत्तनम में 11 अरब डॉलर के निवेश से एक बड़ा डेटा सेंटर बनाने के लिए डील की है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका की टेक कंपनी गूगल के भी आंध्र प्रदेश के इस तटीय शहर में 15 अरब डॉलर के निवेश से AI हब बनाने का ऐलान किया था।
Digital Connexion ने आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विशाखापत्तनम में एक विशाल डेटा सेंटर कैंपस बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 2030 तक 98,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसका लक्ष्य 400 एकड़ के प्रस्तावित कैंपस में 1 गीगावाट (GW) डेटा सेंटर क्षमता विकसित करना है। डेटा सेंटर की सही जगह अभी तय नहीं हुई है। Digital Connexion की एक टीम अगले हफ्ते विशाखापत्तनम का दौरा कर सकती है। राज्य सरकार द्वारा पहचानी गई कई जगहों को इस टीम को दिखाया जाएगा।
राज्य सरकार का टारगेट
अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रस्तावित कैंपस में AI-कम्पेटिबल रैक, पावर सबस्टेशन और बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर संचालन के लिए जरूरी कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा। यह सुविधा बड़े ऑपरेटर्स, कंपनियों और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी सेवाएं देगी। राज्य सरकार का लक्ष्य 2030 तक 6 गीगावाट (GW) क्षमता वाले डेटा सेंटर स्थापित करना है। गूगल के अलावा फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी विशाखापत्तनम में डेटा सेंटर के लिए 15,266 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
गूगल आंध्र में 1 गीगावाट का AI डेटा सेंटर बना रही है। वहीं Meta और Sify मिलकर 500 MW का डेटा सेंटर बना रहे हैं। Sify खुद भी सी-लैंडिंग केबल के साथ एक और 300 MW का डेटा सेंटर विकसित कर रही है। इन चार प्रोजेक्ट्स से कुल डेटा सेंटर क्षमता 2.8 GW हो जाएगी। इस डेटा सेंटर कैंपस से निर्माण के दौरान रोजगार भी पैदा होने की उम्मीद है। यह विशाखापत्तनम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो इसे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…