Select Date:

शारिब हाशमी ने पत्नी के छठी बार कैंसर के बीच सुनाई अपनी लव-स्टोरी, नसरीन से रिश्ता तोड़ की थी दूसरी सगाई

Updated on 15-05-2026 01:46 PM
इस वक्त 'द फैमिली मैन' के एक्टर शारिब हाशमी अपनी वाइफ नसरीन को लेकर खबरों में हैं, जिनके मुंह का कैंसर छठी बार रीलैप्स हो गया है। पत्नी के इस हालात पर हर पल उनके साथ रहने वाले शारिब हाशमी ने उनके साथ अपनी लव-स्टोरी सुनाई है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। इस कहानी में प्यार भी है, परिवार वालों की विरोध भी, अलगाव और फिर उन्हें मिला दूसरा मौका भी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

'हॉटरफ्लाई' से बात करते हुए, नसरीन ने याद किया कि कॉलेज के दिनों में दोनों को पहली बार प्यार कैसे हुआ। उन्होंने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा, 'हम कॉलेज में एक साल तक साथ रहे। उसके बाद हमारा ब्रेकअप हो गया।' उन्होंने अपने ब्रेकअप की वजह भी बताई।

'पहली एनिवर्सरी के बाद उसके भाई को हमारे बारे में पता चल गया'

शारिब ने कहा, 'हमारी पहली एनिवर्सरी के बाद उसके भाई को हमारे बारे में पता चल गया। उसने मुझसे झगड़ा किया। उसे मेरी लंबाई और हमारे अलग-अलग जातियों से होने को लेकर उसे दिक्कत थी। उसने मुझसे कहा- तुम अभी कॉलेज में हो। हम छह महीने में उसकी शादी करवा देंगे। तुमने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है। उसने मुझे डराने की कोशिश की और मुझे यह रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी।'

'मैंने इनसे मिन्नतें कीं लेकिन फिर भी ये चले गए'

नसरीन ने माना कि ब्रेकअप ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'वह (शारिब) डर गए थे और मुझसे बिना पूछे ही रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। मैंने इनसे मिन्नतें कीं लेकिन फिर भी ये चले गए। मैं सोचती रही कि हालात सामान्य होने पर वह वापस आ जाएंगे लेकिन इन्होंने मुझे छोड़ दिया। हालांकि मैंने इन्हें नहीं छोड़ा। मैंने दो साल तक इनका इंतजार किया।'

शारिब नेआगे बढ़ने की कोशिश की और किसी से सगाई भी कर ली

समय बीतता गया और शारिब ने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश की और किसी और से सगाई भी कर ली। शारिब ने कहा, 'मेरी सगाई डेढ़ साल तक रही लेकिन जब यह टूट गई तो मैं इनके पास (नसरीन) वापस चला गया क्योंकि रोने के लिए मेरे पास सिर्फ एक ही सहारा था। तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं उसके साथ सबसे ज्यादा खुश था। मैंने तय किया कि मैं इस रिश्ते के लिए दुनिया से लड़ूंगा।'

दोस्त अक्सर उन दोनों के बीच पोस्टमैन का काम कर रहा था

अपने प्यार की इस दोबारा शुरुआत का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद एक्टर ने अपने एक पुराने कॉलेज के दोस्त से कॉन्टैक्ट किया। ये दोस्त अक्सर उन दोनों के बीच पोस्टमैन यानी मीडिएटर का काम करता था, ताकि नसरीन से दोबारा सम्पर्क हो सके। नसरीन को अच्छी तरह से याद है कि शारिब से दोबारा बात करके वह कितनी उत्साहित थीं।

जब उन्होंने शारिब को घर पर मिलवाया तो मां ने पूछा

उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैंने उनसे साफ-साफ कह दिया कि अब मुझे कैजुअल डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं 24 साल की थी। अगर वह मुझे वापस चाहते हैं तो उन्हें मेरे माता-पिता से बात करनी होगी और मुझसे शादी करनी होगी।' इस बार शारिब ने भी तय कर लिया था लेकिन परिवार वालों को मनाना टेढ़ा था। नसरीन ने बताया कि जब उन्होंने शारिब को घर पर मिलवाया, तो उनकी मां से उनकी आर्थिक हालात के बारे में झूठ बोला। उन्होंने कहा, 'जब ये मुझे छोड़कर गए थे तब बेरोजगार थे और पांच साल बाद भी इनकी इनकम स्टेबल नहीं थी। इसलिए मैंने अपनी मां को बताया कि वो महीने में 15,000 रुपये कमाते हैं, जो उस समय अच्छी सैलरी मानी जाती थी।'

नसरीन की मां शारिब के परिवार से बात करने के लिए राजी हो गईं

शारिब हाशमी ने पत्नी के हिसाब से सर्वाइव करने के लिए अपना घर और पत्नी के गहने बेच दिए। उन्होंने कहा था कि इसने अचानक शारिब के हाइट के अंतर को उसके परिवार की नजरों में मामूली बना दिया। नसरीन ने कहा, 'उसके बाद मेरी मां इन्हें पसंद करने लगीं और उनके परिवार से बात करने के लिए राजी हो गईं।'

'उन्हें नसरीन की हाइट और वजन से दिक्कत थी'

वहीं दूसरी तरफ शारिब को घर पर भी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि मां को मनाना आसान होगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें नसरीन की हाइट और वजन से दिक्कत थी। मैं एक हफ्ते तक रोता रहा।' नसरीन ने बताया कि उनकी सास की एक करीबी दोस्त ने उनके रिश्ते का पूरा सपोर्ट किया और परिवार को शादी का विरोध न करने के लिए मनाने की कोशिश की। दुर्भाग्य से, ठीक एक हफ्ते बाद, महिला कोमा में चली गईं और उनका निधन हो गया। नसरीन ने बताय़ा, 'वह मेरी सास की सबसे अच्छी दोस्त थीं। उस घटना ने उन्हें बेहद भावुक कर दिया और आखिरकार वह मान गईं।'

जीवन ने उनके सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी

सगाई के तुरंत बाद, शारिब की प्रफेशनल लाइफ में भी बदलाव आने लगे। उन्हें एमटीवी में 25,000 रुपये प्रति महीने की सैलरी पर नौकरी मिल गई। साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। कई साल की मेहनत के बाद जब शारिब को 'द फैमिली मैन' से बड़ी सफलता मिल रही तब जीवन ने उनके सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी। 2018 में, नसरीन को मुंह के कैंसर के एक गंभीर रूप का पता चला। तब से वो इस बीमारी का एक साथ सामना कर रहे हैं क्योंकि नसरीन को छठी बार बीमारी फिर से हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.