अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर घोटाले का आरोप, जानिए ग्रुप ने क्या कहा?
Updated on
31-10-2025 02:38 PM
नई दिल्ली: इन्वेस्टिगेटिव पोर्टल कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने गुरुवार को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर 41,921 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है। पोर्टल का दावा है कि 2006 से ग्रुप की कंपनियों से फंड की हेराफेरी की गई। वहीं, रिलायंस ग्रुप ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे शेयरों की कीमत गिराने के मकसद से की जा रही एक 'बदनाम करने वाली साजिश' बताया है।
कोबरापोस्ट ने दावा किया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस होम फाइनैंस जैसी लिस्टेड ग्रुप कंपनियों से बैंक लोन, IPO और बॉण्ड के जरिए जुटाए गए करीब 28,874 करोड़ रुपये निकालकर प्रमोटरों से जुड़ी कंपनियों में भेज दिए गए। पोर्टल ने आरोप लगाया कि सिंगापुर, मॉरीशस, साइप्रस, अमेरिका और ब्रिटेन में मौजूद विदेशी कंपनियों के जरिए 1.535 बिलियन डॉलर (करीब 13,047 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त रकम 'धोखाधड़ी से' भारत लाई गई।
रिलायंस ने क्या कहा
इसके जवाब में रिलायंस ग्रुप ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे एक पुराना, अजेंडे पर आधारित कॉरपोरेट हमला बताया है। ग्रुप ने कहा कि यह एक मरे हुए प्लैटफॉर्म की करतूत है, जिसे उन कंपनियों ने फिर से जिंदा किया है, जिनका मकसद ग्रुप की संपत्तियों को खरीदना है। कंपनी ने रिपोर्ट को ग्रुप की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और कंपनी से जुड़े लोगों को गुमराह करने का एक दुर्भावनापूर्ण अभियान बताया है।
ग्रुप ने कहा, कोबरापोस्ट की पत्रकारिता में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इसका अजेंडे पर आधारित स्टिंग करने का 100% ट्रैक रेकॉर्ड रहा है। अभियान का मकसद शेयरों की कीमतों को गिराना और शेयर बाजारों में घबराहट पैदा करके रिलायंस ग्रुप की संपत्तियों को हासिल करना है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…