आज महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद हैं क्या? जानिए पूरी डिटेल
Updated on
01-05-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी थी। इससे घरेलू शेयर बजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दो सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला कायम नहीं रख पाया। यह 188.50 अंक यानी 0.25 फीसदी टूटकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 440.11 अंक उछलकर 75,111.39 अंक पर पहुंच गया था। लेकिन, कारोबार के अंतिम घंटे में यह बिकवाली के दबाव में आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 38.55 अंक यानी 0.17 फिसलकर 22,604.85 अंक पर बंद हुआ था। दोपहर में निफ्टी 139.95 अंक की बढ़त के साथ 22,783.35 अंक के अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया था। आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा। ये बंद रहेंगे।
इन सेगमेंट में भी नहीं होगा कारोबार
BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक मई को इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, इक्विटी सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा मई में 20 मई को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन मुंबई की लोकसभा सीट पर चुनाव है। इसके चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। एक मई को कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के सेगमेंट में सुबह तो ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन, MCX में शाम को कारोबार होगा। यहां शाम के पांच बजे से सुबह के 9 बजे तक ट्रेडिंग होगी।
मंगलवार को कौन से शेयरों को फायदा किन्हें नुकसान
मंगलवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई थी। इसके उलट महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और मारुति में तेजी का रुख रहा था।
सेंसेक्स सोमवार को 941.12 अंक उछलकर 74,671.28 अंक पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 223.45 अंक बढ़कर 22,643.40 अंक पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…