लूट के इरादे से दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश
Updated on
12-06-2024 11:54 AM
भोपाल। पिपलानी के कल्पना नगर में रहने वाले एक चश्मा कारोबारी के घर पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे हथियारबंद बदमाशों लूट की नीयत से घुस गए,लेकिन इसी दौरान कारोबारी अपने घर पर आ गया। यह देखकर बदमाश दूर खड़ी एसयूवी में सवार होकर भाग निकले। बाद में कारोबारी ने पूरी घटनाक्रम की सूचना पिपलानी थाने को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें बदमाशों का हुलिया कैद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
यह है मामला
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि कल्पना नगर निवासी मनीष तनवानी की चश्मे की दुकान गांधी नगर मार्केट भेल टाउनशिप में है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह दुकान से मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि दो बदमाश हाथ में हथियर लेकर गैलरी में खड़े थे और उन्होंने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया था। वह अंदर प्रवेश करते, इससे पहले मनीष घर पहुंच गए। मनीश ने शोर मचाया तो बदमाश उल्टे पैर भागे और दूर खड़ी अपने साथी की कार में बैठकर फरार हो गए। टीआइ अनुराग लाल का कहना है कि उनके घर से कोई सामान नहीं लूटा गया है। बदमाश जिस वाहन से भागे, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल गया है। उनकी तलाश जारी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल जिला ट्रायथलोन संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…