Select Date:

खाया-पिया और पैसे नहीं दिया, सरकारी दफ्तरों पर कुर्की की नौबत...

Updated on 24-04-2026 04:49 PM

कवर्धा। बकाया भुगतान के एक पुराने मामले ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया, जब न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों की कुर्की की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। हालांकि अंतिम समय में समझौते की पहल होने से फिलहाल कार्रवाई टल गई है।

मामला खाद्य विभाग द्वारा वर्षों से लंबित भुगतान से जुड़ा है। न्यायालय ने पहले ही वर्ष 2023 में भुगतान करने के निर्देश दिए थे और चेतावनी दी थी कि आदेश का पालन नहीं होने पर कुर्की की जाएगी। समय मिलने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर अब सख्त कदम उठाए गए।

कार्यालय का सामान जब्त करने की तैयारी
कार्रवाई के तहत खाद्य विभाग कार्यालय में कम्प्यूटर, टेबल, कुर्सी, पंखे, कूलर और अलमारी जैसे सामानों की सूची बनाकर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। इतना ही नहीं, कलेक्टर न्यायालय के फर्नीचर और उपकरण भी कुर्की की जद में आ गए। इससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचा रेस्टोरेंट संचालक
बकाया राशि के लिए संबंधित रेस्टोरेंट संचालक अपने वकील और न्यायालय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारी मौजूद तो रहे, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी।

2019 से लंबित है भुगतान
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में भोरमदेव महोत्सव और अन्य आयोजनों के लिए भोजन सप्लाई का अनुबंध किया गया था, लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया गया। अब करीब 4.61 लाख रुपये (ब्याज सहित) बकाया है।

लोक अदालत में समाधान की सहमति
स्थिति बिगड़ते देख विभाग ने 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मामला सुलझाने की लिखित सहमति दे दी है। इसके बाद फिलहाल कुर्की की कार्रवाई रोक दी गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटे से भुगतान मामले के इतने लंबे समय तक लंबित रहने और कोर्ट के आदेश के बाद ही कार्रवाई होने से प्रशासन की कार्यशैली पर आलोचना हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.