एफिल से ऊंचे इरादे लेकर उतरेंगे एथलीट्स, पेरिस में आज से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ ओलिंपिक
Updated on
26-07-2024 01:39 PM
Olympics Games: पेरिस में 135 साल पहले फ्रेंच रेवोलूशन की शताब्दी मनाने के उद्देश्य से बना एफिल टावर आज भी दुनिया की सबसे कौतुक वाली संरचनाओं में से एक है। एक हजार 83 फीट ऊंचे इस टावर को इंजिनियरिंग का एक नायाब नमूना माना जाता है। सीन नदी पर आज पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी होगी तो एफिल के पास से गुजरते दुनिया भर के खिलाड़ियों के इरादे इस विशाल टावर से भी बुलंद होंगे। एक नजर डालते हैं ऐसी छह वजहों पर जो पेरिस ओलिंपिक 2024 को खास बनाती हैं।
फ्रेंच पॉलिनिजिया तक फैलाव
पेरिस ओलिंपिक में खेलों का आयोजन सिर्फ पेरिस में नहीं हो रहा है। कई खेल फ्रांस की राजधानी से सैकड़ों मील दूर के वेन्यूज पर हो रहे हैं। जैसे फुटबॉल के मैच नीस, बोर्डू, नांतेस, लियोन तक में खेले जा रहे हैं। बास्केटबॉल और हैंडबॉल के मुकाबले लिल्ल में होंगे। शूटिंग के इवेंट्स शातोहू में होंगे। मगर सबसे दिलचस्प है कि इस ओलिंपिक का एक इवेंट (सर्फिंग) पेरिस से 15716 किलोमीटर दूर फ्रेंच पॉलिनिजिया में आयोजित होगा। यह फ्रांस का ओवरसीज टेरिटरीज में आता है।
ब्रेकिंग का खेल
क्या कोई ऐसा खेल भी हो सकता है? पेरिस ओलिंपिक में ब्रेकिंग यानी ब्रेकडांस का खेल डेब्यू करने जा रहा है। पेरिस ओलिंपिक के आयोजकों के अनुरोध पर इंटनरैशनल ओलिंपिक कमिटी के वार्षिक अधिवेशन में ब्रेकिंग ‘खेल’ को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस नए खेल के साथ तोक्यो में डेब्यू करने वाले स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और सर्फिंग को भी इस बार जगह मिली है। ब्रेकिंग में कुल दो इवेंट्स होंगे जिनमें खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये हैं बी-बॉयज, बी-गर्ल्स। प्रतियोगिता 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगी।
सुरक्षा में 40 देशों का साथ
इस बार ओलिंपिक को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फ्रांस सरकार की अपील पर उसे 40 देशों ने अपनी तरफ से फोर्स मुहैया कराई है। इनमें भारत भी शामिल है। जर्मनी, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, साउथ कोरिया, स्पेन और यहां तक कि यूएई के सुरक्षा बलों से जुड़े कर्मी पेरिस भेजे गए हैं। फ्रांस ने यूरोपोल और ब्रिटिश सरकार से समझौता किया है जिसके तहत ब्रिटिश आर्मी ने स्टारस्ट्रीक (सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) तैनात किए हैं।
सुरक्षा में 40 देशों का साथ
इस बार ओलिंपिक को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फ्रांस सरकार की अपील पर उसे 40 देशों ने अपनी तरफ से फोर्स मुहैया कराई है। इनमें भारत भी शामिल है। जर्मनी, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, साउथ कोरिया, स्पेन और यहां तक कि यूएई के सुरक्षा बलों से जुड़े कर्मी पेरिस भेजे गए हैं। फ्रांस ने यूरोपोल और ब्रिटिश सरकार से समझौता किया है जिसके तहत ब्रिटिश आर्मी ने स्टारस्ट्रीक (सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) तैनात किए हैं।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…