दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी में एटली का Raaka के लिए जबरदस्त प्लान, बॉडी डबल संग एक्शन सीन शूट
Updated on
28-04-2026 06:27 PM
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की शूटिंग में भी बिजी हैं। हाल ही खबर आई थी कि दीपिका इस फिल्म में खुद ही इंटेंस एक्शन सीन्स शूट करेंगी और कुछ सीन्स शूट कर भी लिए हैं। इस बीच खबर है कि डायरेक्टर एटली ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को देखते हुए अपनी फिल्म 'राका' के लिए एक 'प्लान बी' बनाया है। इसमें दीपिका के एक्शन सीन्स उनकी बॉडी डबल शूट करेगी।
'राका' के शेड्यूल में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के हिसाब से बदलाव
'राका' एक तेलुगू फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। एटली अब 'राका' के कुछ हिस्सों में बदलाव कर रहे हैं ताकि प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण के शूटिंग शेड्यूल को फिट किया डा सके। दीपिता के पास अभी 'राका' की शूटिंग के लिए 50 दिन बाकी हैं।
दीपिका के लिए एटली का प्लान B, ऐसे शूट किए जाएंगे एक्शन और बाकी सीन्स
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की प्रेग्नेंसी से एटली बेहद खुश हैं और अब उन्होंने 'राका' के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर 'प्लान बी' तैयार किया है। एक सोर्स ने बताया कि दीपिका के ज्यादातर अहम एक्शन सीक्वेंस अब उनकी बॉडी डबल शूट करेगी। एक्ट्रेस ने कुछ क्लोज-अप सीन्स पहले ही शूट कर लिए हैं और फाइनल प्रिंट में उन्हें VFX की मदद से मर्ज किया जाएगा। हालांकि, दीपिका इस फिल्म में अपने क्लोज-अप और डायलॉग वाले सीन खुद शूट करती रहेंगी।
दीपिका पादुकोण की 'राका' में धमाकेदार एंट्री
सोर्स ने कहा, 'दीपिका की एंट्री धमाकेदार है। साथ ही अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक दमदार एक्शन सीन भी है। इन सभी सीन्स की शूटिंग अब बॉडी डबल द्वारा की जाएगी, जबकि दीपिका खुद बाकी सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी। उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह 'राका' की एक अहम किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
'राका' की कास्ट और रिलीज डेट
'राका' में दीपिका पादुकोण के अलावा मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी हैं। हाल ही फिल्म से अल्लू अर्जुन का घातक लुक भी रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है, पर कहा जा रहा है कि यह 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
19 अप्रैल को दीपिका ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
वहीं, दीपिका की बात करें, तो उन्होंने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की ऐलान किया था। साल 2024 में वह बेटी दुआ की मां बनी थीं। 'राका' के अलावा दीपिका पादुकोण 'किंग' में भी नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सुनील ग्रोवर, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन हैं। यह 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…