Select Date:

मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी

Updated on 19-06-2026 11:24 AM

सूरजपुर। रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने ग्रामीणों से बाल विवाह नहीं करने की अपील की। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही कम उम्र की बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में जागरूक करते हुए बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी भी दी।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 का उपयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर महिला संरक्षण अधिकारी इंदिरा चौबे ने ग्रामीणों को घरेलू हिंसा अधिनियम एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। वहीं महिला सशक्तिकरण केंद्र से जेंडर विशेषज्ञ सलोनी कुजूर तथा वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ फरजाना ने उपस्थित होकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भ्रूण हत्या की रोकथाम, बालिकाओं में लैंगिक समानता, महिला उत्पीड़न, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन ई-केवाईसी, साइबर अपराध एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित ब्रोशर वितरित कर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्ति, बालिकाओं की शिक्षा और संस्कार युक्त समाज निर्माण के विषय में भी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर में सरपंच आरती सिंह, सचिव रामदुलार सिंह, जिला पंचायत ऑडिटर प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.