फतेहपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की मजार में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल
Updated on
24-12-2025 02:15 PM
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वर्षों पुरानी मजार में तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेश नहीं हिंदुस्तान है, यहां पर कोई जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, 'एनबीटी ऑनलाइन' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मंगलवार की घटना
जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में वर्षों पुरानी वली शाह बाबा की मजार है। बताया जा रहा है कि इस मजार से समुदाय विशेष के लोगों के साथ हिंदुओं की भी आस्था है। मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता गांव पहुंचे और अचानक मजार को हथौड़े से तोड़ने लगे।
नियम की कही बात
घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस 49 सेकंड के वायरल वीडियो में मजार को साफ तौर पर क्षतिग्रस्त करते देखा जा सकता है। साथ ही, वीडियो में समुदाय विशेष को चेतावनी देते हुए कहा जा रहा है कि इस देश में रहना है तो यहां के जो नियम हैं उसके प्रति समर्पित रहना पड़ेगा, यह बांग्लादेश नहीं है कि किसी हिंदू को उल्टा करके केरोसिन डालकर जला दिया गया, यह हिंदुस्तान है यहां पर कोई भी जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिरासत में नरेंद्र हिंदू
वायरल वीडियो से मजार टूटने की जानकारी फैलते ही समुदाय विशेष में साफ तौर पर नाराजगी देखी जा रही है। उधर, दो समुदायों के तनाव से जुड़े गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने मजार तोड़ने के आरोप में वीडियो के आधार पर बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने कहा, होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…