आउट दिए जाने से झल्ला गईं बांग्लादेश की कप्तान, गुस्से में फेंकने लगी बैट और हेलमेट
Updated on
03-05-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने आसान जीत हासिल की। भारत और बांग्लादेश के बीच कोई सीरीज हो और उसमें विवाद नहीं हो, ऐसा कम ही होता है। जब पिछली बार भारतीय महिला टीम बांग्लादेश कई थी तब अंपायर और हरमनप्रीत कौर के बीच कई मौकों पर भिड़ंत हुई। उन्हें इसकी वजह से बैन भी होना पड़ा था।
बांग्लादेशी कप्तान ने खोया आपा
इस बार बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने आपा खो दिया। पारी के 19वें ओवर में अंपायर ने बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इससे वह काफी नाखुश थी। पवेलियन लौटते समय सुल्ताना काफी गुस्सा में नजर आ रही थीं। अपनी टीम के डगआउट के पास उन्होंने साथियों को इशारा किया कि बल्ला लगा था। फिर गुस्से में अपना बल्ला और हेलमेट फेंक दिया।
भारत ने सीरीज को किया अपने नाम
5 मैचों की टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। पहले मैच को 44 रन और दूसरे को 19 रन से जीतने के बाद भारत ने सीरीज के तीसरे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। सिलहट में खेले गए तीसरे मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 117 रन बनाए। दिलारा अक्तर ने 39 और कप्तान सुल्ताना ने 28 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने दो शिकार किए। जवाब में टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। 38 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलने वाली शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। सीरीज का चौथा मैच 6 मई को खेला जाएगा।
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…