Select Date:

BCCI ने हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए : 27 मई तक अप्लाई करना होगा, वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा द्रविड़ का कार्यकाल

Updated on 14-05-2024 12:10 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। बोर्ड ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी किया। उम्मीदवार 27 मई को शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।

2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

ये क्वालिफिकेशन रखी गईं
हेड कोच पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, जिन्हें BCCI ने अपने विज्ञापन में बताया।

30 टेस्ट और 50 वनडे खेलने का अनुभव होना चाहिए।

फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग टीम को कम से कम 2 साल तक कोचिंग दी हो।

एसोसिएट देश, IPL टीम, इंटरनेशनल लीग, फर्स्ट क्लास टीम, नेशनल ए टीम में से किसी को 3 या उससे ज्यादा साल तक कोचिंग दी हो।

BCCI के कोचिंग लेवल-3 का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

नवंबर 2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।

द्रविड़ के साथ कोचिंग स्टाफ का भी कार्यकाल बढ़ाया गया था। इनमें बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं। जय शाह ने पिछले दिनों कहा था कि द्रविड़ चाहें तो कोच पद के लिए फिर से अप्लाई कर सकते हैं।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.