'इस देश में औरत होना पाप', Kunickaa Sadanand ने मोदी समर्थक की लगाई क्लास, आपत्तिजनक Video पर भड़कीं
Updated on
21-05-2026 12:44 PM
कुनिका सदानंद वैसे तो बहुत ही बेबाक और निडर हैं। वह पिछले कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर बोलती नजर आ रही हैं। इस चक्कर में 62 वर्षीय एक्ट्रेस को काफी टारगेट किया गया और धमकियां तक मिलीं। लेकिन अब कुनिका सदानंद के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिससे उनका दिल टूट गया पर बहुत गुस्से में भी हैं। कुनिका का कहना है कि भारत में औरत होना पाप हो गया है, जहां उन्हें जलील किया जाता है, मार दिया जाता है और रेप कर दिया जाता है।
इस ट्वीट से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, मामला एक यूजर के ट्वीट से शुरू हुआ, जिसमें उसने कुनिका सदानंद की एक फिल्म का क्लिप X पर शेयर किया। इसमें अमरीश पुरी और कुनिका एक साथ पूल में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर यूजर ने कुनिका के लिए लिखा कि ये वो महिला हैं, जो रोजाना आदर्श का झंडा लिए घूमती है और हर रोज मोदी जी को गालियां देती है।
कुनिका ने बताई एक्टिंग, तो यूजर्स की छीछालेदर, आपत्तिजनक शब्द बोले
इसी पर कुनिका ने उस यूजर को जवाब दिया, 'ये एक रोल है बेवकूफ, इसको एक्टिंग कहते हैं।' इसके बाद तो इस ट्वीट पर और यूजर्स भी कूद पड़े। उन्होंने कुनिका सदानंद की छीछालेदर करने और आपत्तिजनक कमेंट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। किसी ने कुनिका को 'माल' कहा तो किसी ने फब्तियां कसीं और 'रं**' जैसे अश्लील शब्द कहे। एक फीमेल यूजर ने उन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया और कुनिका का बचाव करते हुए टारगेट करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
'पैसों के लिए हवस भरी एक्टिंग कर सकती है तो और कितनी गंदगी...'
लेकिन यूजर्स रुकने वाले नहीं थे। कुनिका सदानंद ने जब रोमांटिक सीन वाले क्लिप को एक्टिंग बताया, तो एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस को घेर लिया और ट्वीट किया, 'इसको एक्टिंग नहीं कहते, इसे हवस कहते हैं। अगर पैसों के लिए तू ये हवस भरी एक्टिंग कर सकती है तो मुमकिन है कि तू रुपयों के लिए क्या और कितनी गंदगी मचाएंगी!
कुनिका बिफरीं- इस देश में औरत होना पाप, उन्हें मारो, जला दो...'
कुनिका ने ट्वीट किया, 'इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो। उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनो, ये सब जायज है हमारे न्यू इंडिया में।'
थलपति विजय-तृषा के मुद्दे की PM मोदी से तुलना, तो भड़के यूजर्स
बता दें कि कुनिका सदानंद ने हाल ही थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते पर बात करते हुए और उन्हें टारगेट करने वालों को जवाब देते हुए उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें तृषा कृष्णन भी थीं। उसके साथ लिखा गया था, 'एक ऐसा आदमी, जिसने एक एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया, अब हमारा मुख्यमंत्री है। तलाक से पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आया। अब अडल्ट्री को नॉर्मल बना रहा है।' इसी पर कुनिका ने X पर रिप्लाई किया था, 'एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी पत्नी को फाइनैंशियल या इमोशनल सिक्यॉरिटी के बिना छोड़ दिया, वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। नारी वंदन।'
रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं
पीएम मोदी पर किए इसी कमेंट के कारण कुनिका निशाने पर आ गई थीं। कुनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अब रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, इसके बाद भी कुनिका सदानंद सरकार, उसकी नीतियों और जिन मुद्दों से असहमत हैं, उन पर आवाज उठाती रही हैं और इसी के कारण अब हाल ही उन पर उनकी फिल्म का वीडियो क्लिप वायरल कर फब्तियां कसी गईं, जिनसे वह आहत हैं।
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…