गुस्से में तमतमाए भोपाल कलेक्टर अधिकारियों की मीटिंग से निकले, सात दिन का दिया है अल्टीमेटम
Updated on
21-05-2024 02:17 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी कर्मचारियों की काम को लेकर शून्यता और उदासीनता पर जिला कलेक्टर का गुस्सा फूटा है। भोपाल कलेक्टर ने सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि आप लोगों को अपने काम करने के तरीके को सुधारने की जरूरत है, इस बात का ध्यान रखा जाए की सरकारी कर्मचारियों की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।दरअसल, राजधानी भोपाल में नामांतरण और सीमांकन के कई मामले पेंडिंग पड़े हैं। हालत इतने खराब हैं कि तहसील ऑफिस में लोगों के खड़े होने की जगह तक नहीं होती है। पेंडिंग केसों की इतनी अधिक संख्या देखकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नाराज हो गए। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ये किस तरह का काम कर रहे हैं, केसों का समाधान ही नहीं हो पा रहा है।
सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद राजधानी भोपाल में नामांतरण और सीमांकन की प्रक्रिया अति धीमी है। राजस्व विभाग के अधिकारी नामांतरण, सीमांकन जैसे मामलों को लेकर नागरिकों को परेशान कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए और इसका शुरुआत में सकारात्मक परिणाम भी दिखा। पर इसके बाद फिर मामला वैसे का वैसा हो गया। अब हालात ऐसें हैं कि पुराने केसों का निपटारा नहीं हो पा रहा है और नए केस भी आते जा रहे हैं। कर्मचारियों की उदासीनता के कारण विभाग पर भी प्रेशर बढ़ रहा है।
भोपाल में सैकड़ों मामले पेंडिंग
20 मई को भोपाल जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टाइम लिमिट की बैठक में बात रखते हुए कहा कि शहर में नामांतरण के डेढ हजार से ज्यादा केस पेंडिंग चल रहे हैं। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है, और कर्मचारियों को काम करने के तरीके में सुधार करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद कलेक्टर ने मीटिंग छोड़ दी और वहां से निकल गए।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…