Select Date:

भोपाल: GMC के डॉक्टरों का 'पेन डाउन' आंदोलन, सीधी भर्ती के विरोध में एक घंटे ठप रहा काम

Updated on 02-04-2026 12:06 PM

भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में पदोन्नति और वरिष्ठता को लेकर विवाद गहरा गया है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के आह्वान पर बुधवार को कॉलेज के सैकड़ों चिकित्सा शिक्षकों ने 'सीधी भर्ती' के विरोध में एक घंटे का सफल 'पेन डाउन' आंदोलन किया।

दोपहर 12 से एक बजे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण हमीदिया अस्पताल और कॉलेज परिसर में प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। डॉक्टरों ने एडमिन ब्लॉक में एकत्रित होकर शासन की दोषपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वरिष्ठता और पेंशन के नुकसान का सता रहा डर

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीया और महासचिव डॉ. अविनाश ठाकुर ने बताया कि वर्षों से कार्यरत पात्र चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति डीपीसी के माध्यम से करने के बजाय प्रशासन ने सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

अधिष्ठाता को सौंपा सामूहिक बहिष्कार पत्र

संघ के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. अग्रवाल और सचिव डॉ. आशीष जैन ने बताया कि मंगलवार को हुई एग्जीक्यूटिव सदस्यों की बैठक में इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की गई थी। इसके विरोध में 42 से अधिक पात्र चिकित्सकों ने व्यक्तिगत रूप से सीधी भर्ती प्रक्रिया के बहिष्कार का पत्र अधिष्ठाता को सौंप दिया है। शिक्षकों की मांग है कि विज्ञापन को तुरंत निरस्त कर नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.