Select Date:

स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण की शिकायतों में भोपाल नंबर वन:नगर निगम में 39 दिन में 8 हजार शिकायतें, प्रदेश में सबसे ज्यादा

Updated on 09-02-2026 11:53 AM
भोपाल, राजधानी में नगर निगम की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। प्रदेश भर के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो भोपाल निगम के पास जनता की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन उनका समाधान करने के मामले में निगम की रफ्तार बेहद सुस्त है।

1 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक भोपाल नगर निगम के पास अलग-अलग कैटेगरी में करीब 8 हजार शिकायतें पहुंची हैं। इसमें से 42% शिकायतों का अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है, जो प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक है। बीते साल इसी दौरान करीब 5500 शिकायतें थीं, जिससे स्वच्छ सर्वे में भोपाल को फायदा मिला था।

स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों के बीच सफाई को लेकर भी भोपाल की स्थिति चिंताजनक है। सफाई के मामले में जबलपुर के बाद सबसे ज्यादा 1948 शिकायतें भोपाल निगम की मिली हैं। इसके अलावा अतिक्रमण और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों ने भी जनता की मुसीबत बढ़ा दी है, जिसकी शिकायतें दर्ज कराने में भोपाल प्रदेश में नंबर वन पर बना हुआ है।

आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर है कि प्रदेश के बड़े शहरों के मुकाबले भोपाल में इसकी सबसे ज्यादा 531 शिकायतें हुई हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी लोगों को सबसे ज्यादा चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर की तुलना में भोपाल में इसको लेकर सबसे अधिक असंतोष है।

शिकायतों के मुख्य कारण 

सफाई और सीवेज की बढ़ती शिकायतें स्थानीय स्तर पर काम की कमी बताती हैं। पुराने इलाकों में पाइपलाइन से चोक और लीकेज हो रहे हैं। पुरानी केबलिंग से स्ट्रीट लाइट खराब रहती हैं।

स्ट्रीट डॉग की सबसे ज्यादा शिकायतें (531) होने का कारण नसबंदी का प्रभावी न होना है। एबीसी सेंटर्स की क्षमता कम है और आवारा कुत्तों के फीडिंग स्पॉट को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.