वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर आईसीसी का बड़ा एक्शन, इस वजह से 5 साल के लिए लगा दिया बैन
Updated on
03-05-2024 01:47 PM
दुबई: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया। दुबई स्थित आईसीसी ने कहा कि 34 वर्षीय थॉमस ने ‘श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियाई प्रीमियर लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के सात मामलों का उल्लंघन करने’ की बात स्वीकार की है। ये उल्लंघन खेलों के परिणाम को फिक्स करने और सबूतों को छिपाने, छेड़छाड़ करने या नष्ट करने के माध्यम से जांच में बाधा डालने के प्रयास से संबंधित हैं।
पिछले साल से लागू होगा बैन
डेवोन थॉमस पर प्रतिबंध पिछले साल 23 मई से लागू होगा जिस दिन उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। प्रतिबंध के अंतिम 18 महीने निलंबित होंगे। आईसीसी के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘यह प्रतिबंध उचित है और इससे खिलाड़ियों और भ्रष्टाचारियों को एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि हमारे खेल को भ्रष्ट करने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।’
थॉमस का इंटरनेशनल करियर
34 साल के बल्लेबाज डेवोन थॉमन ने 2009 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था। 2022 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह 2011 वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज का टीम का हिस्सा थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उनके नाम क्रमश: 31, 238 और 51 रन हैं। गेंदबाजी में उनके नाम चार इंटरनेशनल विकेट भी हैं।
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…