बिजनौर: हेड कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल के 5 अश्लील वीडियो से हिला पुलिस महकमा, दोनों सस्पेंड
Updated on
11-02-2026 11:45 AM
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के पांच अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। दोनों की तैनाती रेहड़ थाने में है। वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल के पुलिस वर्दी में होने की बात सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया। एसपी अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले की विभागीय जांच चल रही है।वीडियो के सार्वजनिक होते ही आम नागरिकों से लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों तक इसकी चर्चा हो रही है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी विभागीय नियमों और मर्यादा के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त नजर आ रहे हैं। वीडियो के तेजी से प्रसारित होने से पुलिस विभाग को सार्वजनिक तौर पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।
एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश
एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
साइबर सेल की ली जा सकती है मदद
जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया, साथ ही इसके वायरल होने के पीछे किसकी भूमिका रही। अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर साइबर सेल की मदद लेकर तकनीकी जांच भी कराई जाएगी, ताकि वीडियो के स्रोत और प्रसार की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर सख्ती के संकेत भी मिलने लगे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…