Select Date:

बिलासपुर में स्कूल की मनमानी पर प्रशासन सख्त, कैंपस में चल रही यूनिफॉर्म दुकान सील

Updated on 23-05-2026 01:02 PM
बिलासपुर। बिलासपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सेंट जेवियर्स स्कूल में अभिभावकों से यूनिफॉर्म और कॉपी-किताबें एक तय दुकान से खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूल परिसर में छापेमारी की। जांच के दौरान स्कूल कैंपस के भीतर नियमों के खिलाफ दुकान संचालित होती मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान बंद करा दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आया प्रशासन
मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब स्कूल परिसर में ड्रेस और अन्य सामग्री की ओवररेटिंग का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे के नेतृत्व में टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल परिसर के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं और अभिभावकों को वहीं से सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी
जांच के दौरान दुकान में मौजूद महिला द्वारा तय कीमत से ज्यादा दर पर ड्रेस बेचे जाने की बात भी सामने आई। प्रशासन ने मौके पर ही दुकान बंद करवाकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साफ कहा है कि किसी भी स्कूल को कैंपस के भीतर किताब, कॉपी या यूनिफॉर्म बेचने की अनुमति नहीं है। शासन के नियमों के मुताबिक अभिभावकों को किसी एक दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर आर्थिक दबाव या मोनोपॉली को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य निजी स्कूल भी प्रशासन के रडार पर
इस कार्रवाई के बाद शहर के निजी स्कूलों और किताब-यूनिफॉर्म कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों की भी जांच की जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.