इस साल पहली बार निगेटिव हुई बिटकॉइन, एक महीने में अर्श से फर्श पर आई, अब क्या रह गया रेट
Updated on
17-11-2025 02:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट आई है। इसकी कीमत गिरकर 93,000 डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। 6 अक्टूबर को इसकी कीमत रेकॉर्ड $126,251 तक पहुंच थी लेकिन उसके बाद से इसमें भारी गिरावट आई है। इस साल पहली बार यह आधिकारिक रूप से निगेटिव हुई है। पिछले 24 घंटे में इसका 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा लिक्विडेशन हुआ है।
बिटकॉइन की कीमत में साल की शुरुआत से अब तक 30% से ज्यादा गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि ट्रंप प्रशासन के क्रिप्टो-फ्रेंडली रुख को लेकर जो उत्साह दिख रहा था, वह अब काफी हद तक कम हो गया है। रविवार को बिटकॉइन की कीमत $93,124 तक आ गई थी। हालांकि सोमवार को सिंगापुर में सुबह 8:39 बजे तक बिटकॉइन की कीमत थोड़ी सुधरी और $94,869 पर कारोबार कर रहा था।
क्यों आई गिरावट?
पिछले एक महीने में कई बड़े खरीदार चुपचाप क्रिप्टो मार्केट से पीछे हट गए हैं। इससे बाजार को वह सपोर्ट नहीं मिल रहा है जिसने बिटकॉइन को रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचाया था। साथ ही हाल ही में तेजी से बढ़ रहे टेक्नोलॉजी शेयरों में आई नरमी ने भी जोखिम लेने की निवेशकों की क्षमता को कम कर दिया है। साल के ज्यादातर समय तक संस्थागत निवेशकों ने बिटकॉइन की वैधता और उसकी कीमत को सहारा दिया था। लेकिन अब वे इससे किनारा कर रहे हैं।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…