बीजेपी नेता अन्नामलाई ने किया मोदी सरकार के फैसले का विरोध, आदेश वापस लेने की मांग
Updated on
27-05-2026 12:49 PM
चेन्नेई: बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य बनाने वाली हालिया अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने मंत्रालय से आग्रह किया कि पहले तय की गई समयसीमा यानी 2029-30 शैक्षणिक वर्ष से ही इस नीति को लागू किया जाए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 मई6 को एक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध स्कूलों को सूचित किया कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से ही कक्षा नौ के छात्रों के लिए तीसरी अनिवार्य भाषा शुरू की जाएगी। यह बदलाव पहले निर्धारित 2029-30 की समयसीमा से काफी पहले लागू किया जा रहा है।
अन्नामलाई ने सरकार से क्यों कर डाली ये मांग
अन्नामलाई ने इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए असुविधाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कई अभिभावकों, विशेषकर तमिलनाडु के अभिभावकों के लिए एक झटका है। क्योंकि उनके बच्चों ने कक्षा छठी में ही अपनी पसंद की भाषा चुन ली थी। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, कक्षा नौ के छात्रों को एक जुलाई, 2026 से तीन भाषाएं सीखनी होंगी, जिनमें से दो भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए। इतने कम समय में कक्षा नौ के छात्र से एक नई भाषा सीखने की अपेक्षा करना बच्चों पर दबाव डालेगा और उनके समग्र पठन-पाठन के परिणाम को प्रभावित करेगा।
सीबीएसई के इस फैसले का किया अन्नामलाई ने स्वागत अन्नामलाई ने कहा कि अप्रैल 2026 में जब सीबीएसई ने घोषणा की कि कक्षा छठी के छात्रों के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी जिनमें से दो भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए, तो उन्होंने भी इस निर्णय का स्वागत किया था। उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल 2026 की उसी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सीबीएसई विद्यालयों में कक्षा नौवीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा केवल शैक्षणिक वर्ष 2029-30 से अनिवार्य की जाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…