Select Date:

झारखण्ड में जनसंपर्क कर रहे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता

Updated on 16-05-2024 06:40 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 14 मई को प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस अवसर पर उन्होंने रांची लोकसभा के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजको की बैठक में उपस्थित होकर 100 प्रतिशत मतदान की चुनावी योजना बनाई।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। ऐसे में झारखंड विकसित भारत के इस महान संकल्प में अपनी अग्रणी भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा यह लोकसभा चुनाव के परिणाम झारखंड को भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाएगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।

जमशेदपुर लोकसभा के पोटका विधानसभा कार्यालय अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह जमशेदपुर में चुनाव प्रचार में शामिल हुए। इस अवसर पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। इसपूर्व विधायक श्रीमती मेनका, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज राम, सूरजमंडल समेत कई नेताओं ने भी जनसंपर्क किया। भाजपा नेता हरपाल भामरा ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत महतो के साथ जनसंपर्क किया। छत्तीसगढ़ से आए सांसद, विधायक एवं प्रवासी कार्यकर्ता राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान मतदाताओं से कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.