गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा
Updated on
13-04-2026 12:27 PM
कवर्धा। कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में शामिल हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जसविंदर बग्गा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे "गांव चलो-बस्ती चलो अभियान" के तहत क्षेत्र में भाजपा नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं का जहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं वहीं योजना के लाभार्थियों के घर पहुंच योजना की सफलता की कहानी सुन भी रहे हैं। यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है।
इस अभियान में हो रहे तीन प्रमुख कार्यक्रम
बग्गा ने बताया कि आम लोगों से सीधे जुड़ने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान में पार्टी ने तीन मुख्य कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें सार्वजनिक स्थल में स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद शामिल है। ग्राम उसरवाही में भी पहले मंदिर प्रांगण की सफाई के साथ अभियान प्रारंभ किया गया। क्षेत्र में पार्टी को खड़ा करने, उसे मजबूत बनाने और विस्तार देने वाले ग्यारह वरिष्ठ जनों को श्रीफल एवं पार्टी के प्रतीक गमछे से सम्मान किया गया। फिर रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, किसान सम्मान, महतारी वंदन, उज्ज्वल योजना के विभिन्न लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया गया।ग्राम उसरवाही में चलाए गए इस अभियान में मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल के जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल,सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू,बूथ अध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक राम दानदरे , घनश्याम पंच तिलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित थे।
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
दुर्ग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
बालोद, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…