ठाणे में इमारत की गिरी स्लैब, तीन घायल, 80 लोग निकाले गए, बिल्डिंग की गई सील
Updated on
17-02-2026 12:24 PM
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक आवासीय इमारत की पांचवीं मंजिल से एक स्लैब नीचे वाली मंजिल पर गिर गई। हालांकि इस घटना में तीन लोग ही घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह घटना वागले एस्टेट के शांतिनगर स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट में तड़के तीन बजकर सात मिनट पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत लगभग 35 साल पुरानी है और घटना के बाद 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट से एक स्लैब चौथी मंजिल पर स्थित एक घर पर गिरी जिससे ऊपरी फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो गए।
501 फ्लैट नंबर की स्लैब गिरी
अधिकारियों ने बताया कि पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 501 का स्लैब अचानक टूटकर ठीक नीचे वाले कमरे में गिर गया। यह इमारत तीन दशक से अधिक पुरानी है और इसमें भूतल के साथ पांचवीं मंजिल भी शामिल है। घायलों की पहचान गजेंद्र प्रसाद (60) के रूप में हुई है, जिनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर है। प्रिंस यादव (25), जिनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है; और प्रदीप यादव (23), जिनके दोनों पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। तीनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
तीन अस्पताल में
अधिकारी ने बताया कि तीनों को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना मिलते ही आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे।
खाली कराई गई इमारत
ताडवी ने बताया कि इमारत में करीब 80 से 85 लोग रहते हैं। हमने सभी निवासियों को बचा लिया है। उनमें से लगभग आधे लोगों को अस्थायी आश्रय के लिए शांतिनगर स्थित टीएमसी स्कूल भेज दिया गया है, जबकि अन्य ने अपने रहने का इंतजाम खुद कर लिया है।
सील की गई बिल्डिंग
उन्होंने बताया कि ए और बी विंग वाली इस इमारत में 26 फ्लैट हैं और यह 30 से 35 साल पुरानी है। इसे पहले सी2बी श्रेणी में रखा गया था, जिसका अर्थ है कि इसमें बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है, लेकिन इसकी हालत फिलहाल जानलेवा नहीं है। अधिकारी ने बताया कि शेष ढांचा खतरनाक स्थिति में है और इस कारण इसे सील कर दिया गया है। बिजली कंपनी के कर्मचारी बिजली काटने और पुलिसकर्मी इलाके को सुरक्षित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…