जेल के बाहर युवक की हत्या के फरार आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर
Updated on
01-06-2024 11:38 AM
भोपाल। कुछ दिन पहले सेंट्रल जेल के बाहर हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश तंजील का मकान शनिवार को गिरा दिया गया। सुबह लगभग नौ बजे जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पंचशील नगर में मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। यहा पर यह भी बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को आरोपित की दुकान भी सील की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया।
गौरतलब है कि 17 मई की शाम सुरेंद्र कुशवाहा नामक युवक की भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस केस में पुलिस अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में तंजील उर्फ शूटर को भी आरोपित बनाया गया है, जो अब तक फरार है।
एक दिन पहले दुकान की थी सील
एसडीएम टीटीनगर अर्चना शर्मा ने बताया कि पंचशील नगर में आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर आदतन बदमाश तंजील की दुकान को सील किया गया है। उसकी संलिप्तता एक हत्या में भी संदिग्ध है। वह पंचशील नगर में आवासीय भूखंड पर बिना किसी अनुमति के व्यवसायिक गतिविधि संचालित कर रहा था।
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…
भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन…