Select Date:

CEC बोले- नतीजे सबके सामने, EVM को आराम करने दीजिए:वह अगले चुनाव में उठेगी, उसकी बैटरी-पेपर बदलेंगे, फिर गाली खाएगी और अच्छे रिजल्ट लाएगी

Updated on 07-06-2024 12:22 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त (ECs)- ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू गुरुवार 6 जून को महात्मा गांधी के समाधि-स्थल राजघाट पहुंचे। यहां तीनों ने महात्मा गांधी को फूल अर्पित किए। यहां पर CEC ने कहा कि देश में 16 मार्च को चुनावों के ऐलान के साथ जो आचार संहिता लागू हुई थी, वह खत्म हो गई है।

EVM को लेकर राजीव कुमार ने कहा कि अब नतीजे सबके सामने हैं। अगले चुनाव तक EVM को आराम करने दीजिए। अगले चुनाव में वह फिर उठेगी, फिर उसकी बैटरी बदली जाएगी, उसके पेपर्स बदले जाएंगे, फिर वह गाली खाएगी और वह अपने रिजल्ट अच्छे से दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 20-22 साल से ऐसा ही हो रहा है। सरकार बदलती जाती है, केंद्र से लेकर राज्यों तक। शायद जब EVM का जन्म हुआ था, तब मुहूर्त ऐसा था कि उसको गाली खानी है, लेकिन यह एक भरोसेमंद चीज है, जो अपना काम करती रहती है।

CEC बोले- जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव होंगे
राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने बाकी हैं। जब हम वहां 12 मार्च को गए थे, तो हमने संकेत दिया था कि हम सही समय आने पर चुनाव कराएंगे। अभी हमारा उद्देश्य था कि लोकसभा चुनाव अच्छे से हो जाए, जम्मू-कश्मीर में लोग अपने घरों से बाहर निकलें और वोटिंग की लाइनें देंखें। अब जब ये हो गया है तो हम जल्द से जल्द लोगों को सरकार बनाने और अपना नेता चुनने का मौका देंगे।

आचार संहिता के क्या मायने हैं...

  • नेता/उम्मीदवार सरकारी गाड़ी या फिर सरकारी बंगले का इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी भी तरह की सरकारी घोषणाएं/उद्घाटन नहीं किए जा सकते।
  • सांसद निधि से नया फंड जारी नहीं कर सकते।
  • विज्ञापन सरकारी खर्च पर नहीं दिया जा सकता।
  • अफसरों/कर्मचारियों के ट्रांसफर/पोस्टिंग पर प्रतिबंध रहता है।
  • कोई भी उम्मीदवार या पार्टी चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल नहीं कर सकती।

चुनाव आयोग ने विजयी सांसदों की लिस्ट राष्ट्रपति को सौंपी ​

चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट सौंपी। एक बार सूची राष्ट्रपति को सौंपे जाने के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इससे पहले राष्ट्रपति ने बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग करने का आदेश दिया था। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। एनडीए ने 293 सीटें जीती हैं, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जीती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.