Select Date:

सीजीएमएससी ने आयरन-फोलिक एसिड की दवा अस्पतालों से वापस मंगाई

Updated on 29-04-2026 12:29 PM

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को जारी किया गया है।

मामला फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड (लाल रंग) दवा (ड्रग कोड- D221M) के बैच नंबर एफएफआर 240703 से जुड़ा है। इस बैच की कुछ टैबलेट्स का रंग बदला हुआ और टूटा हुआ मिलने की शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद दवा का दोबारा गुणवत्ता परीक्षण कराया गया।

एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है दवा

बता दें कि यह दवा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और एनीमिया से पीड़ित मरीजों को दी जाती है। ऐसे में टैबलेट के रंग बदलने और टूटने की शिकायत को गंभीर मानते हुए एहतियातन रिकॉल किया गया है।

गुणवत्ता रिपोर्ट मानक, फिर भी बैच वापस

परीक्षण में दवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाई गई, लेकिन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फर्म मेसर्स सिप्को फार्मास्यूटिकल्स को बैच उठाने (रिकॉल) के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों को लौटाने कहा गया स्टॉक

दवा गोदाम शाखा रायपुर ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया है कि इस बैच का उपलब्ध स्टॉक तत्काल वापस गोदाम में जमा कराया जाए।

किन संस्थानों को निर्देश

आदेश अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान, शासकीय डेंटल कॉलेज, रायपुर-बलौदाबाजार के CMHO कार्यालय, जिला अस्पताल, CHC, PHC और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भेजा गया है।

इन जगहों पर होता है दवाई का उपयोग

1. एनीमिया के इलाज में

शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन घट जाता है। यह दवा आयरन की पूर्ति कर खून बढ़ाने में मदद करती है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भावस्था में महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की ज्यादा जरूरत होती है। यह दवा मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए जरूरी पोषण देती है तथा एनीमिया के खतरे को कम करती है।

3. किशोरियों और महिलाओं में आयरन सप्लीमेंट

किशोरियों और प्रजनन आयु की महिलाओं में आयरन की कमी आम है। इस दवा का उपयोग सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है।

4. फोलिक एसिड की कमी दूर करने में

फोलिक एसिड शरीर में नई कोशिकाएं बनाने और रक्त निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी दूर करने के लिए भी यह दवा दी जाती है।

5. सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उपयोग

यह दवा अक्सर सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों के तहत दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.