चीन के पास नहीं इस बीमारी का इलाज, 4 साल से ड्रैगन है परेशान, पूरी इकॉनमी डूबने का खतरा
Updated on
17-11-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: चीन का रियल एस्टेट संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले 4 साल से चीन की सरकार इसे सुलझा नहीं पाई है और इसके कारण पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा बना हुआ है। अक्टूबर में नए मकानों की कीमत में 0.45% गिरावट आई है है जो इस साल सबसे ज्यादा है। साथ ही रीसेल होम प्राइस में भी 0.66 फीसदी गिरावट आई है जो 13 महीने में सबसे ज्यादा है। एक सर्वे के मुताबिक देश के 70 प्रमुख शहरों में नए और रीसेल मकानों की कीमत में गिरावट आई है जो पूरे रियल एस्टेट सेक्टर की कमजोरी को उजागर करता है।
जानकारों का कहना है कि चीन में नए मकानों की डिमांड लगातार घट रही है जिससे कीमतों में गिरावट आ रही है। चाइना इंडेक्स एकेडमी द्वारा 260 शहरों में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक छोटे शहरों में होम परचेजिंग कॉन्फिडेंस में पिछले महीने की तुलना में 2.9 फीसदी की गिरावट आई। चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट सेक्टर का करीब एक तिहाई योगदान है। इसके डूबने से बैंकिंग सेक्टर को भी नुकसान हो सकता है। बैंकों ने रियल एस्टेट सेक्टर को काफी लोन दिया है जिसके डूबने का खतरा है।
रियल एस्टेट संकट
चीन का रियल एस्टेट सेक्टर साल 2021 से ही जूझ रहा है जब Evergrande ने कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया था। इसके बाद कई कंपनियां इसकी चपेट में आ गईं। इस संकट के कारण होमबायर्स, इन्वेस्टर्स और कंपनियों का भरोसा बुरी तरह डगमगाया हुआ है। सरकार ने इस सेक्टर को संकट से उबारने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन अब तक ये बेअसर रहे हैं। देश में प्रॉपर्टी सेल्स और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में काफी आई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…