Select Date:

चीन बनाना चाहता है भारत के साथ जोड़ी... खुलकर कह दी ऐसी बात क‍ि यकीन करना मुश्‍किल

Updated on 01-11-2025 12:59 PM
नई दिल्‍ली: चीन ने भारत के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की अपील की है। यह तब है जब पश्चिमी देश चीन पर दबाव बना रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत की आत्मनिर्भरता की कोशिशें चीन के लिए खतरा नहीं, बल्कि आपसी फायदे का मौका हैं। पश्चिमी मीडिया भारत की मैन्युफैक्चरिंग (सामान बनाने) की महत्वाकांक्षाओं को चीन के लिए चुनौती के तौर पर पेश कर रहा है। लेकिन, ग्लोबल टाइम्स का मानना है कि भारत और चीन की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं, विरोधी नहीं। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिमी देश चीन से सप्लाई चेन को हटाकर भारत को नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर देख रहे हैं।

ग्लोबल टाइम्स ने हाल ही में सीएनबीसी की एक रिपोर्ट का जिक्र किया। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट (पुर्जे) बनाने के लिए 2.7 अरब डॉलर के एक प्रोग्राम के तहत 62.6 करोड़ डॉलर की सात नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं का मकसद स्मार्टफोन और मेडिकल डिवाइस के लिए कैमरा मॉड्यूल, मल्टी-लेयर्ड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) और हाई-डेंसिटी पीसीबी बनाना है। इससे भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी, खासकर चीन से। भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, ये नई सुविधाएं भारत की घरेलू पीसीबी मांग का 20% और कैमरा मॉड्यूल सब-असेंबली की 15% जरूरतें पूरी कर सकती हैं। इनमें से लगभग 60% उत्पादन निर्यात के लिए होगा।

दोनों की ताकतों का क‍िया ज‍िक्र

ग्लोबल टाइम्स का तर्क है कि इन विकासों को 'जीरो-सम' (एक का फायदा, दूसरे का नुकसान) के नजरिए से देखना बड़ी तस्वीर को नजरअंदाज करना है। अखबार ने कहा, 'औद्योगिक उन्‍नति हमेशा अलगाव के बजाय सहयोग और विशेषज्ञता से प्रेरित रही है।' इसने इस बात पर जोर दिया कि भारत का मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर बनाना अलगाव पैदा करने के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग को बढ़ाता है।ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीन के पास व्यापक सप्लाई चेन इकोसिस्टम (सामान की सप्‍लाई का पूरा तंत्र) और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग तकनीक है। वहीं, भारत के पास एक बड़ा उपभोक्ता बाजार और कुशल श्रमिक आधार है। ये ताकतें स्वाभाविक रूप से पूरकता के लिए जगह बनाती हैं। अखबार ने सुझाव दिया कि चीनी और भारतीय कंपनियों के बीच गहरे जुड़ाव से भारत के मैन्युफैक्चरिंग लक्ष्यों को तेजी से हासिल किया जा सकता है। इनमें कंपोनेंट सप्लाई (पुर्जों की आपूर्ति), टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और प्रोडक्शन कैपेसिटी कोलैबोरेशन (उत्पादन क्षमता में सहयोग) जैसी चीजें शामिल हैं। अखबार के अनुसार, ऐसा सहयोग भारत की आत्मनिर्भरता की खोज को कमजोर करने के बजाय उसके औद्योगिक उन्नयन के लिए अधिक मजबूत समर्थन देंगे।

कहा-कोई भी देश अकेले नहीं हो सकता व‍िकसित

अखबार ने कहा, 'आत्मनिर्भरता का मूल औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है और वैश्विक सहयोग इसे प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है। कोई भी देश अकेले विकसित नहीं हो सकता।'
चीन के भारत में राजदूत शू फेईहोंग ने भी इस साल की शुरुआत में 'द हिंदू' में इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने लिखा था कि बीजिंग और नई दिल्ली को अपने 'सबसे बड़े कॉमन फैक्‍टर - विकास' पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने अधिक आदान-प्रदान, आपसी समर्थन और मजबूत व्यापार और निवेश प्रवाह का आह्वान किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.