Select Date:

कांग्रेस कैंडिडेट बोले-दो पत्नी वालों को दो लाख रुपए देंगे:जीतू ने किया समर्थन

Updated on 10-05-2024 12:13 PM

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा, ‘जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में सभी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपए देने की बात कही है।’

भूरिया ने यह बात गुरुवार को रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा में कही। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। मंच से ही पटवारी ने भूरिया के बयान का समर्थन किया। कहा, ‘आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको डबल ....।’

महिला मोर्चा अध्यक्ष बोलीं- सोनिया-प्रियंका इनको नसीहत दें

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने कहा- सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अपने नेताओं को नसीहत दें कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें। कांग्रेस के जिम्मेदार नेता आए दिन महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। माया ने कहा, हम भूरिया के घोर अमर्यादित बयान का विरोध करते हैं। पूरी मातृशक्ति मैदान में उतरकर बदला लेगी। जीतू पटवारी ने पिछले दिनों इमरती देवी के खिलाफ जो अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था उसका पुरजोर विरोध किया था।

भाजपा पर आदिवासी समाज के अपमान का आरोप

पूर्व मंत्री भूरिया ने कहा, ‘भाजपा के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बर्बाद कर दिया। हमारे आदिवासी समाज के लोगों को अपमानित करने का काम किया। भाजपा नेताओं ने आदिवासी परिवार के लोगों को 10 फीट के गड्ढे में गाड़ दिया। देवास जिले में दो साल की बच्ची को जिंदा गाड़ दिया। सीधी में आदिवासी भाई पर भाजपा नेता पेशाब कर रहा था, तब वे मौन रहे।’

पूछा- क्या मतदाता आपकी जेब में हैं?

भूरिया ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अबकी बार, 400 पार....। मोदी जी, क्या मतदाता आपकी जेब में हैं? जो 400 पार दे देंगे। वे पहले कहते थे- एक बार मुझे प्रधानमंत्री बना दो तो मैं दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दूंगा। 15-15 लाख खाते में जमा करा दूंगा।

बेचारे गरीबों ने 400-500 रुपए जमा करके खाते खुलवा लिए लेकिन एक पैसा जमा नहीं हुआ। मोदी ने खाते खुलवाकर करोड़ों रुपए जमा कर लिए इसलिए आपको देखना है कि इन्होंने न नौजवानों का भला किया और न महिलाओं का भला किया।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.