Select Date:

काउंटिंग को लेकर कांग्रेस टेंशन में : कैंडिडेट्स को अलर्ट भेजा, कहा- मतगणना के पहले फार्म 17c से क्रॉसमैचिंग करें

Updated on 20-05-2024 12:38 PM

लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले कांग्रेस टेंशन में हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदान के 11 दिन बाद चुनाव आयोग ने वोटिंग का डाटा जारी किया है। ऐसे में देश भर में करीब 1 करोड़ वोटों का अंतर आया है। अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मतगणना को लेकर विशेष सतर्क रहने को कहा है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और रिसर्च विंग के चेयरमैन भूपेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भेजे संदेश में यह कहा है कि मतगणना होने के पहले अपनी एक्सेल शीट तैयार करें ताकि आंकड़ों की अगर कुछ गड़बड़ी हो तो उन्हें पकड़ा जा सके। उस पर लीगल तरीके से लड़ाई लड़ी जा सके।

फॉर्म 17सी को संयोजित करके रखें। उसके आधार पर पूरी एक्सेल शीट बनाएं। उसी एक्सेल शीट में पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर का नमूना भी एक कॉलम में रखें ताकि आपके काउंटिंग एजेंट के सामने जब मशीन रखी जाए तो उन पर हस्ताक्षर का भी मिलान कर सके।उस मिलान के बाद उस पेटी को खोलें और उसके बाद फाइनल काउंटिंग कराई जाए।

चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा- जब मतदान समाप्त होता है तो वोटिंग खत्म होते ही मशीन को क्लोज बटन दबाया जाता है और क्लोज बटन दबते ही मशीन स्वयं टोटल कितने वोट डले हैं। इसका आंकड़ा दे देती है और वो डाटा चुनाव आयोग को ऑटोमैटिकली ट्रांसफर हो जाता है।

अभी हाल ही में यह बात सामने आई है कि मतदान के 11 दिनों बाद वोटिंग के आंकडे़ जारी किए गए हैं जिसमें बड़ा अंतर आया है।सरकार इसकी जांच करें और पूर्व चुनाव आयुक्त कुरैशी जी ने जिस तरह से बातें सामने रखीं हैं उस पर भी चुनाव आयोग अपनी सफाई दे।

फार्म 17C से काउंटिंग एजेंट कर सकेंगे मिलान

भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा- चुनाव के दौरान फार्म 17सी और 17ए दो तरह के फॉर्म भरवाए जाते हैं। 17ए फॉर्म में कितने स्त्री, कितने पुरुष, कितने जो है थर्ड जेंडर हैं इनके मतों का सेग्रीगेशन होता है। 17 सी में टोटल कितने वोट डले। मशीन की बैटरी की परसेंटेज क्या है, यह सारी चीजें क्लोज करते टाइम रिकॉर्ड की जाती हैं। उसकी सर्टिफाइड कॉपी दी जाती है।

उस समय जब काउंटिंग होती है उस समय जो है इनका मिलान जो है संभव नहीं होता है अगर आपके पास तत्काल रेफरेंस में फाॅर्म 17सी की कॉपी नहीं होगी तो मिलान नहीं हो पाएगा। इसलिए हमने अपने प्रत्याशियों से निवेदन किया है कि वह यह सारी तैयारियां एडवांस में करके काउंटिंग के समय जाएं ताकि काउंटिंग एजेंट फाॅर्म से डेटा और जानकारी को वैरिफाई कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.