Select Date:

कांग्रेस बोली-महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार:

Updated on 19-05-2026 12:05 PM
जशपुर, जशपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट और महंगाई के लिए भाजपा और एनडीए की केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं।

भानू प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि महंगाई नियंत्रित करने के नाम पर जनता से सहयोग मांगने वाली भाजपा सरकार की कथनी-करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी धरती से दिए गए उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि आने वाला समय देश के लिए और कठिन हो सकता है।

भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव तक देश में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री की उस अपील पर भी सवाल उठाया, जिसमें जनता से विदेश यात्राएं कम करने और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने की बात कही गई थी।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर तंज

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री आम लोगों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह देते हैं, दूसरी तरफ स्वयं पांच देशों के दौरे पर निकल जाते हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल बचाने के नाम पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के काफिलों में कटौती की सिर्फ तस्वीरें खिंचवाई जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।

शास्त्री और इंदिरा गांधी के त्याग का उदाहरण

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में जब अनाज संकट था, तब लाल बहादुर शास्त्री ने स्वयं एक समय उपवास रखकर जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया था। वहीं 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने अपने जेवर दान कर देशहित में त्याग का संदेश दिया था।

ऊर्जा संकट के लिए विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार

ऊर्जा संकट के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए भानू प्रताप सिंह ने कहा कि जिन देशों से भारत को पहले आसान शर्तों पर ऊर्जा आपूर्ति मिलती थी, मौजूदा सरकार उनके साथ संबंध बनाए रखने में विफल रही है। वहीं जिन देशों के साथ सरकार निकटता बढ़ा रही है, वे संकट के समय भारत के काम नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को डीजल और उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते स्थिति नहीं संभाली, तो देश में महंगाई के साथ अनाज संकट भी खड़ा हो सकता है।

आदिवासी जमीन के मुद्दे पर उठाए सवाल

पत्रकारवार्ता के दौरान जशपुर जिले में आदिवासियों की जमीन की खरीदी-बिक्री में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को घेरा। भानू प्रताप सिंह ने कहा कि जशपुर जिला अधिसूचित क्षेत्र है और यहां आदिवासी जमीन से जुड़ी शिकायतें सामने आना बेहद गंभीर विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आदिवासियों के अधिकारों और वैधानिक हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। साथ ही मांग की कि मामले में राज्यपाल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस आम जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर कांग्रेस लगातार पेट्रोल पंपों में प्रदर्शन कर रही है। आने वाले समय में भी आंदोलन जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और…
 19 May 2026
जशपुर, जशपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है।…
 19 May 2026
रायगढ़, रायगढ़ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठानों की ओर से मिक्स कचरा दिया…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे…
 19 May 2026
जगदलपुर, बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,…
 19 May 2026
नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा का बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत…
 19 May 2026
रायपुर: भारत अब नक्सवाद से मुक्त हो चुका है...केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब…
Advt.