Select Date:

मप्र में SC-ST वर्ग से जुड़ी घटनाओं की जांच करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Updated on 11-06-2024 01:30 PM
भोपाल : प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं की जांच करने प्रदेश कांग्रेस की समिति करेगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की और कहा कि सभी सदस्य घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों से मिलें और रिपोर्ट तैयार करके जल्दी दें। रिपोर्ट के आधार पर विधायक दल विधानसभा में न केवल इस विषय को उठाएगा बल्कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें सुझाव भी दिए जाएंगे।

बैठक में समिति के सदस्य को सागर के खुरई सहित अन्य स्थानों पर जाकर घटनाओं की जांच करें। इनके कारणों को जानें और प्रशासन की भूमिका को समाहित करके हुए रिपोर्ट दें। ऐसे घटनाएं आगे न हों, इसके लिए सुझाव भी दें। इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

जुलाई अंत तक बनेगी पटवारी की टीम

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम का गठन जुलाई अंत तक हो जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम होगा। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह और अजय सिंह के लोकसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की बामत पर उन्होंने कहा कि दोनों हमारे वरिष्ठ और मार्गदर्शक हैं। उनका काम रास्ता दिखाने का है। हर स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और जो कमियां रह गईं, उन्हें दूर कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में समीक्षा की जा रही है। ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार होगी।

युवा कांग्रेस के बाद अब महिला कांग्रेस की बैठक

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हर स्तर पर प्रारंभ हो गई है। सोमवार को युवा कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया है कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
Advt.