Select Date:

शहर में व्यवस्थित ट्रैफ़िक के साथ नागरिकों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता : कलेक्टर

Updated on 02-05-2024 06:01 PM
जगदलपुर । कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि जगदलपुर शहर धीरे-धीरे बड़े नगर का स्वरूप ले रहा है, इसके साथ ही शहर में वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहर के व्यवस्थित ट्रैफ़िक व्यवस्था बनाने के साथ नागरिकों की सुविधाओं को पूरा करना प्रशासन का प्रयास है। इसी व्यवस्था के तहत व्यापारियों के सहयोग और समर्थन से जगदलपुर शहर के एसबीआई चौक से चाँदनी चौक मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। यह मार्ग एसबीआई चौक से शराब दुकान तक आने वालों के लिए एकांकी किया गया है। जबकि एसबीआई चौक आने वालों के लिए चाँदनी चौक से महावीर चौक होते जाने के लिए चिन्हांकित किया गया है। चांदनी चौक के सभी मार्ग को आने जाने के लिए खुला रखा गया है। कलेक्टर ने शहर की सुव्यवस्थित ट्रैफिक की व्यवस्था बनाएं रखने और वन-वे मार्ग निर्धारित करने के संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों से जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में चर्चा किए। एकांकी मार्ग की व्यवस्था 3 मई के सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि एसबीआई चौक से शराब दूकान तक आने वालों के लिए एकांकी कर ट्राफ़िक व्यवस्था को सुधार करने का एक प्रयोग किया जा रहा है। इसमें सफलता मिलने पर अन्य चौक-चौराहों में भी ट्राफ़िक व्यवस्था सुधारने का कार्ययोजना बनाया जाएगा। साथ ही  उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में अस्थाई व स्थाई पॉर्किंग स्थलों की व्यवस्था के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि सुबह सात से रात दस बजे तक शहर में बड़ी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, इसके लिए सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने शराब दुकान को अन्यंत्र स्थानांतरित करने की माँग रखी जिसमें कलेक्टर ने बताया कि शासन को इस संबंध में अवगत करवाया गया है, शासन द्वारा इस वित्तीय वर्ष में शराब दुकान को हटाने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिलने की स्थिति में हटाना संभव नहीं है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि  इच्छा शक्ति के साथ सभी व्यापारी साथी प्रशासन का सहयोग और समर्थन करें, ताकि चौराहों के शहर जगदलपुर को व्यवस्थित ट्राफ़िक व्यवस्था दें सकें। इस अवसर पर व्यापारियों के सुझावों और माँगों का स्वागत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सड़कों में दुकानों का सामान को बढ़ाकर घेरने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, लोक निर्माण विभाग के एके सिंह सहित पुलिस विभाग, निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
Advt.