'खाना बनाना और सफाई करना सिर्फ महिलाओं का काम नहीं', प्रियंका चोपड़ा ने जेंडर भेदभाव पर कही बेबाकी से ये बात
Updated on
26-06-2026 03:07 PM
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों को संभालना केवल महिलाओं का काम है। प्रियंका ने अपने रुख को स्पष्ट और बेबाक तरीके से रखते हुए किया। उन्होंने कहा, 'सफाई और खाना बनाना महिलाओं का काम नहीं है। ये तो एडल्ट होने के बुनियादी जिम्मेदारी हैं। जेंडर को आलस्य से न जोड़ें।'
इस कॉमेंट ने ऑनलाइन लोगों के दिलों को छू लिया और उन दर्शकों के साथ जुड़ाव महसूस कराया जो दुनिया भर के घरों में घरेलू श्रम के असमान वितरण पर लंबे समय से बहस कर रहे हैं। प्रियंका का दृष्टिकोण स्पष्ट था, 'ये जीवन कौशल हैं, न कि लैंगिंक दायित्व।'
'आपको लगता है कि आपके पास कोई आइडिया है तो उसे फिल्माएं'
प्रियंका ने एंटरटेनमेंट जगत में आए तेजी से बदलावों पर भी बातें कीं डाला। उन्होंने कहा, 'अगर आप फिल्ममेकिंग में आना चाहते थे, तो पहले आपको यह तय करना पड़ता था कि आप किस डिपार्टमेंट में काम करना चाहते हैं। इंडस्ट्री के अंदर घुसना वाकई बहुत मुश्किल था।' उन्होंने इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स में आई तेजी को लेकर बातें करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि आपके पास कोई आइडिया है तो उसे फिल्माएं, उसे YouTube पर डालें और यह 'ऑब्सेशन' जैसी फिल्म बन सकती है, जो अभी हाल ही में रिलीज हुई है।'
एंजेलीना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली
फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने ये भी कन्फर्म किया कि वह एंजेलीना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की और न ही ये बताया कि यह कोई फिल्म है, कोई ऐड कैंपेन है या कोई सोशल वर्क। इस जोड़ी की चर्चा से ही ग्लोबल लेवल पर काफी हलचल मच गई है।
एंजेलीना जोली के अलावा ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक नया प्रोजेक्ट
प्रियंका चोपड़ा, एंजेलीना जोली के अलावा ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक नया प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा, वह निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में भी नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…