हवा में उड़े कोरी एंडरसन, एक हाथ से लपका डु प्लेसिस का कैच, देखकर नहीं होगा आंखों पर भरोसा
Updated on
27-07-2024 12:59 PM
डलास: अमेरिका में अभी मेजर लीग क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। यह वहां की प्रमुख टी20 लीग है। एमएलसी 2024 चैलेंजर मुकाबले को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीत लिया है। आईपीएल में होने वाले क्वालिफायर-2 को एमएलसी में चैलेंजर मैच कहा जाता है। इसमें क्वालिफायर-1 में हारने वाले और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम का मुकाबला होता है। यूनिकॉर्न्स ने टेक्सास सुपर किंग्स को 10 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत में यूनिकॉर्न्स के कप्तान कोरी एंडरसन का एक अद्भुत कैच निर्णायक साबित हुआ।
एंडरसन ने एक हाथ से लिया हवाई कैच
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन अब अमेरिका के लिए खेलते हैं। इस मैच में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फा डु प्लेसिस आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। पांचवें ओवर में कार्मी ले रॉक्स की गेंद पर डु प्लेसिस ने मिड-ऑफ की दिशा में एक हवाई शॉट खेला। गेंद एंडरसन के काफी दूर थी और ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से बाउंड्री के पार चली जाएगी, लेकिन एंडरसन ने बाएं हाथ से हवा में छलांग लगाते हुए एक अद्भुत कैच लपका और डु प्लेसिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
कैच ने बदल दिया मैच का रुख
फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के समय उनकी टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 55 रन था। इसमें उन्होंने अकेले 45 रनों का योगदान दिया था। 22 गेंदों की अपनी पारी में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने 7 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम मुकाबले को अपने नाम करने में असफल रही। एंडरसन के इस कैच ने मैच का रुख बदल दिया और यूनिकॉर्न्स को 10 रनों से जीत मिली। फाइनल मुकाबला वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच होगा।
मैच में क्या क्या हुआ?
पहले बैटिंग करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 6 विकेट पर 200 रन ठोक दिए। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन के बल्ले से शतकीय पारी निकली। 53 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से उन्होंने 101 रन बनाए। जोश इंग्लिश ने 25 गेंद पर 37 रन बनाए। 27 रन देकर नूर अहमद ने तीन शिकार किए। सुपर किंग्स की टीम 4 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। डेवोन कॉन्वे ने बादा 62 जबकि जोशुआ ट्रोम्प ने 56 रन बनाए लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…