Select Date:

रायगढ़ में मिक्स कचरा देने वालों पर निगम सख्त:3 होटलों पर 2-2 हजार का जुर्माना, नियमों का पालन करने की समझाइश दी

Updated on 19-05-2026 12:03 PM
रायगढ़, रायगढ़ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठानों की ओर से मिक्स कचरा दिया जा रहा है। इसे लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए तीन होटलों पर जुर्माना लगाया है।

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने निगम लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में गांधी चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्वच्छता सुपरवाइजरों की टीम ने होटल, दुकान और घरों में कचरा पृथक्करण की जांच की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पंडित भोजनालय, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट और शिवम होटल पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही दें।

साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा मिक्स कचरा देने या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने पर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

सूखा-गीला कचरा अलग देने निगम की अपील

नगर निगम की स्वच्छता दीदियों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया। इस दौरान लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया गया।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग देकर स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें।

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई करेगा। आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करें, निर्धारित कलेक्शन वाहन में ही कचरा दें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और…
 19 May 2026
जशपुर, जशपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है।…
 19 May 2026
रायगढ़, रायगढ़ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठानों की ओर से मिक्स कचरा दिया…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे…
 19 May 2026
जगदलपुर, बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,…
 19 May 2026
नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा का बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत…
 19 May 2026
रायपुर: भारत अब नक्सवाद से मुक्त हो चुका है...केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब…
Advt.