बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन, विधायकों को पटना में रहने के निर्देश, नीतीश के उत्तराधिकारी पर टिकी नजरें
Updated on
07-04-2026 12:18 PM
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। बिहार एनडीए विधान मंडल दल की बैठक की तारीख भी लगभग फिक्स है। इसमें नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सबकी नजरें रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई एनडीए सरकार के गठन की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बिहार की कमान किसी नए चेहरे को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट की बैठक नीतीश कुमार की आखिरी बैठक हो सकती है। इस दौरान एनडीए ने अपने सभी विधायकों को पटना में ही रहने का फरमान जारी किया है। उसके बाद अगले 72 घंटों में बिहार की सत्ता का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।
दिल्ली में शपथ और पटना में इस्तीफे की तैयारी
तय कार्यक्रम के अनुसार, नीतीश कुमार 8 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे। 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे, जहां जेडीयू की अहम बैठक बुलाई गई है। उसमें निशांत और नेक्सट सीएम पर मंथन किया जाएगा। 10 अप्रैल को वो राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। दिल्ली में उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती है। फिर वो 11 अप्रैल को पटना लौटेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटते ही वे 12 या 13 अप्रैल को एनडीए विधानमंडल दल की औपचारिक बैठक बुलाएंगे, जहां वे मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र की घोषणा कर सकते हैं।
9 अप्रैल: नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे, जहां जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
10 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
10 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुलाकात संभव।
11 अप्रैल: दिल्ली का दौरा पूरा कर नीतीश कुमार वापस पटना लौटेंगे।
12 या 13 अप्रैल: एनडीए विधानमंडल दल की पटना में औपचारिक बैठक संभव।
आखिरी कैबिनेट बैठक में 'विजन 2030' पर मुहर
8 अप्रैल को होने वाली बिहार कैबिनेट बैठक को ऐतिहासिक माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की ये अंतिम बैठक होगी। इसमें 'समृद्धि यात्रा' के दौरान घोषित योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही, नीतीश कुमार के 'विजन 2030' को भविष्य में भी जारी रखने का प्रस्ताव लाया जा सकता है, ताकि राज्य के विकास की निरंतरता बनी रहे।
एनडीए विधायकों को 11 अप्रैल तक पटना पहुंचने का निर्देश
बिहार में नई सरकार गठन की कवायद के बीच एनडीए की पार्टियों ने निर्देश जारी किया है। सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे हर हाल में 11 अप्रैल तक पटना पहुंच जाएं। 12 अप्रैल को होने वाली संभावित बैठक में नए नेता (मुख्यमंत्री) का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में न केवल नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी तय होगा, बल्कि नई सरकार के स्वरूप की रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी।
कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?
बिहार की सत्ता के अगले चेहरे को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजभवन जाने और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के साथ ही नए नेता के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक तय करेगी कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की बागडोर किसके हाथों में होगी। पूरा राज्य अब 12 अप्रैल की उस अहम बैठक का इंतजार कर रहा है।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…